BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कान में है दर्द तो आजमायें यह घरेलू नुस्खें

by bnnbharat.com
July 27, 2020
in समाचार
कान में है दर्द तो आजमायें यह घरेलू नुस्खें
Share on FacebookShare on Twitter

हेल्थ डेस्क: कान दर्द कितना तकलीफदेह होता है, ये बताने की जरूरत नहीं है. कई बार कान के भीतर गंदगी जम जाने से या फिर किसी तरह के संक्रमण की वजह से कान दर्द की शिकायत हो जाती है. इसके साथ ही सामान्य सर्दी, कान में खोंट या फिर किसी दूसरी वजह से जब कान बंद हो जाता है, तब कान दर्द की समस्या होती है. यह छोटे से लेकर बड़ी उम्र तक किसी को भी हो सकता है. अगर आपको भी कान दर्द की शिकायत है तो आजमायें  यह घरेलू नुस्खें.

1. ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से

अगर आपको कान दर्द है और सहन कर पाना मुश्क‍िल है तो ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल आपको तुरंत राहत देगा. ऑलिव आयल को हल्का गर्म कर लें. इसकी दो से तीन बूंद कान में डालें या फिर कॉटन बड की मदद से तेल को कान में लगा लें.

2. लहसुन के इस्तेमाल से

अगर कान दर्द संक्रमण की वजह से है तो लहसुन का इस्तेमाल आपको राहत देगा. लहसुन की एक या दो कली को तिल के तेल में गर्म कर लें. इसे ठंडा होने दें. जब ये ठंडा हो जाए तो इसकी एक या दो बूंद को कान में डालिए. ऐसा करने से फायदा होगा.

3. प्याज के इस्तेमाल से

प्याज एक ऐसी चीज है जो लगभग सभी घरों में आसानी से मिल जाती है. इसका एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण कान दर्द में आराम देता है. प्याज के रस को हल्का गर्म कर लीजिए. इस रस के इस्तेमाल से राहत मिलेगी.

4. पानी की गर्म बोतल

कान दर्द में गर्माहट मिलने पर आराम महसूस होता है. हॉट वॉटर बोतल को कपड़े में लपेटकर कान पर लगाने से फायदा होगा.

5. नीम और तुलसी की पत्तियों से

इन दोनों में ही एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है. कान दर्द होने पर इन दोनों पत्त‍ियों का इस्तेमाल बहुत कारगर होता है. इन दोनों को ही इस्तेमाल करने का तरीका एक ही है. कुछ पत्त‍ियों को हाथ से मलकर उनका रस निकाल लें. इसकी एक या दो बूंद कान में डालने से फायदा होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोविड अस्पताल में अव्यवस्था से नाराज मरीजों ने किया हंगामा

Next Post

30 वर्षीय युवक का लटका हुआ शव बरामद, सुसाइड नोट बरामद

Next Post
30 वर्षीय युवक का लटका हुआ शव बरामद, सुसाइड नोट बरामद

30 वर्षीय युवक का लटका हुआ शव बरामद, सुसाइड नोट बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d