BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जांच कराने लैब पहुंचे तो दें सही जानकारी: उपायुक्त

by bnnbharat.com
August 6, 2020
in Uncategorized
जांच कराने लैब पहुंचे तो दें सही जानकारी: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter
  • कोविड-19 की जांच कराने वाले कुछ लोग नहीं दे रहे सही जानकारी

रांची: रांची जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं. खेलगांव में मेगा कोविड केयर सेंटर की शुरूआत के साथ जिले में अन्य जगहों पर कोविड केयर सेंटर में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

संक्रमण के रफ्तार को देखते हुए जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए बेड की संख्या भी बढ़ाई गई है. जिले में कांटेक्ट ट्रेसिंग, सैंपल संग्रह और जांच का कार्य भी तेजी से चल रहा है. लेकिन बीते कुछ दिनों से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां कुछ लोग कोविड टेस्टिंग लैब में सैंपल देने के दौरान गलत पता या गलत मोबाइल नंबर रजिस्टर करवा रहे हैं.

इससे न सिर्फ जिला प्रशासन को पॉजिटिव व्यक्ति तक पहुंचने में समस्या आ रही है, बल्कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति को भी सही समय में स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है.

उपायुक्त की अपील, दें सही जानकारी

उपायुक्त छवि रंजन ने सैंपल जांच के दौरान लोगों से सही पता और फोन नंबर देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि कोई भी कोविड-19 जांच के लिए टेस्टिंग लैब पर पहुंचते हैं, तो कृपया अपना पता, थाना का पता सहित मोबाइल नंबर एवं एक अल्टरनेट मोबाइल नंबर सही – सही रजिस्टर करवाएं.

इससे न सिर्फ संक्रमित मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती कराने में मदद मिलेगी, बल्कि यह रांचीवासियों एवं मरीज के आसपास के लोगों की सुरक्षा में भी सहायक होगा. उन्होंने लोगों से सुरक्षित रांची बनाने में सहयोग की अपील की है.

कोरोना संक्रमित मरीजों की सही जानकारी मिल सके. इसके लिए कोविड-19 की जांच कर रहे सरकारी और निजी संस्थानों से मरीजों का आधार कार्ड के साथ वर्तमान में रह रहे स्थान की पूरी जानकारी और अल्टरनेट मोबाइल नंबर लेकर वेरीफाई करने का भी निर्देश दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

29 संक्रमित मरीजों ने दी कोरोना को मात, स्वस्थ होकर घर लौटे

Next Post

हड़ताली कर्मी 24 घंटे में काम पर लौटे, अन्यथा होगी कार्रवाई: उपायुक्त

Next Post
हड़ताली कर्मी 24 घंटे में काम पर लौटे, अन्यथा होगी कार्रवाई: उपायुक्त

हड़ताली कर्मी 24 घंटे में काम पर लौटे, अन्यथा होगी कार्रवाई: उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d