उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम की ओर से एक और प्रभावी कदम उठाया गया है. नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने आदेश जारी करते हुए समस्त डेयरी संचालकों को कहा है कि 15 दिनों के भीतर समस्त पशुपालन डेरियां शहर से बाहर ले जाएं नहीं तो समस्त पशु जप्त करने के साथ ही दो लाख रुपया तक का जुर्माना भी होगा.
बता दें कि नगर आयुक्त के आदेशों के बाद डेयरी संचालकों में खलबली मची हुई है.

