BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूरा साल रहना चाहते हैं फिट, तो फॉलो कीजिए 5 हैल्थ टिप्स

by bnnbharat.com
December 29, 2019
in समाचार
पूरा साल रहना चाहते हैं फिट, तो फॉलो कीजिए 5 हैल्थ टिप्स
Share on FacebookShare on Twitter

आपने भी नए साल को लेकर कई सपने संजोए होंगे. कुछ नए वादे किए होंगे. एक वादा सेहत के साथ भी कीजिए क्योंकि स्वस्थ रहेंगे तभी कामयाब हो पाएंगे. नए साल में पांच टिप्स अगर फॉलो करेंगे तो सेहतमंद बने रहेंगे और डॉक्टर का खर्चा भी नहीं होगा.

आइए  जानते हैं इन पांच चीजों के बारे  

पानी से दोस्ती

पानी से दोस्ती करना सीख लीजिए पानी से दोस्ती आपके बहुत काम आने वाली है. तय कर लीजिए कि नए साल से आप रोज सुबह उठकर दो से तीन गिलास गुनगुना पानी पिएंगे. दिन में आठ से दस गिलास पानी जरूर पिएंगे. जितना ज्यादा आप पानी पिएंगे उतने ही टॉक्सिक पदार्थ आपके शरीर से बाहर जाएंगे.  पानी त्वचा को जवां रखता है ,और अगर जवां दिखना है तो पानी से दोस्ती पूरी तरह निभाएंगे, ये प्रण कर लीजिए आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन पर्याप्त पानी का सेवन कई बीमारियों को दूर रखता है.

रोज कसरत और योग करें

ये ऐसा प्रण है जो हर इंसान लेता है लेकिन कुछ ही दिनों में भूल जाता है. इस बार ना भुलें . नए  साल से रोज कम से कम 20 मिनट आप कसरत या योग के नाम पर निकालिए और फिर देखिए कमाल. 24 घंटों में महज आधे घंटे की एक्सरसाइज से आप डॉक्टर की हजारों की फीस बचा लेंगे. योग भी एक बढ़िया तरीका है फिट रहने का. छोटी ही नहीं बड़ी बीमारियां भी एक्सरसाइज और योग की  बदौलत ठीक हो जाएंगी.

सुबह का नाश्ता 

दिन की भागदौड़ के बीच अधिकतर लोग सुबह का नाश्ता या तो छोड़ देते हैं या भूल जाते हैं. कुछ लोग सेहत के चक्कर में सुबह का नाश्ता नहीं करते. इन भ्रमों को दिमाग से निकाल फैंकिए और प्रण कीजिए कि रोज सुबह अच्छा, बेहतरीन और सेहतमंद नाश्ता  करेंगे. सुबह का नाश्ता आपको दिन भर की मेहनत के लिए तैयार कर देता है. इससे बचिए मत, पेट को अच्छी तरह भरकर ही घर से निकलें. सेहतमंद खाएं और पूरे साल सेहतमंद रहने की गारंटी भी मिल जाएगी.

स्मोकिंग ना करें 

स्मोकिंग छोड़ने की कोशिश भी आप कई बार कर चुके होंगे लेकिन नए साल का मौका आपको कुछ अलग उत्साह देगा स्मोकिंग को छोड़ने से पहले एक लिस्ट बनाइए. एक दिन में कितनी सिगरेट पीते हैं, एक सिगरेट की कीमत, अब पूरे दिन पी गई सिगरेट का हिसाब औऱ रोज एक एक कम करके सिगरेट कम करके देखिए. सिगरेट के जो पैसे बच रहे हैं, उनका क्या उपयोग कर सकते हैं, आकलन कीजिए. इससे आपकी सेहत भी बचेगी औऱ जेब भी. इस एक्सपेरिमेंट को करके विदेशों में लोग सिगरेट छोड़ने में कामयाब हुए हैं.

चीनी से कीजिए तौबा

नए साल में कोशिश कीजिए कि चीनी या तो बंद कर दी जाए या कम से कम खाई जाए. चीनी शरीर को  बहुत नुकसान पहुंचाती है, डायबिटीज रोगियों और बीमार लोगों के लिए तो चीनी जहर के समान है. अगर छोड़ी न जा सके तो सेवन कम कर दीजिए. चीनी की बजाय गुड़, शहद और मिश्री का सेवन कीजिए. शहद खाने से कब्ज दूर होगी, मिश्री खाने से चेहरे पर चमक आ जाएगी और गुड़ के इतने फायदे हैं कि गिनाए ही नहीं जा सकते.

ये सभी आदतें अपना कर आप पुरे साल फिट रह सकेंगे .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साथ दें, साथ चलें आइये नये झारखण्ड की राह चलें, राज्य के नव निर्माण का संकल्प दिवस: हेमंत सोरेन

Next Post

ट्विंकलऔर काका का जन्मदिन आज…

Next Post
ट्विंकलऔर काका का जन्मदिन आज…

ट्विंकलऔर काका का जन्मदिन आज...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d