BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जीतने पर जनता के हितों के लिए सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे : आप प्रत्याशी

by bnnbharat.com
November 26, 2019
in Uncategorized
जीतने पर जनता के हितों के लिए सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे : आप प्रत्याशी

जीतने पर जनता के हितों के लिए सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे : आप प्रत्याशी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आम आदमी पार्टी के रांची विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजन कुमार सिंह ने कहा है कि अगर जनता उन्हें जीताकर विधानसभा भेजती है तो वे उनके हितों के लिए सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे. दिल्ली की तर्ज पर रांची विधानसभा के हर वार्ड में मुहल्ला क्लिनिक खोला जायेगा, जहां एमबीबीएस डॉक्टर की व्यवस्था की जायेगी. क्लिनिक में सारी जांच और दवा की मुफ्त व्यवस्था की जायेगी.

सीपी सिंह को रांची की जनता ने 25 साल तक जिताया, लेकिन वे रांची की जनता के लिये अपने कार्यकाल में एक डिस्पेंसरी तक नहीं खुलवा सके. पहले से मौजूद डिस्पेंसरी को भी खत्म कर दिया. रांची की जनता सर्दी-जुकाम, बुखार जैसी बीमारी और खून-पेशाब की जांच के लिये भी हजारों रुपये प्राईवेट डॉक्टरों और प्राईवेट क्लिनिकों को देने को बाध्य है.

राजन सिंह ने ये बातें सोमवार को शहर के गुंगुटोली, पहाड़ी टोला, सुखदेवनगर में पदयात्रा और नेताजीनगर कांटाटोली में स्थानीय लोगों से जनसंपर्क के दौरान कही. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने घर-घर दस्तक देकर लोगों से अपील की कि वे एक बार उन्हें मौका देकर देखें. वे राजधानी में उन सारी जनसुविधाओं को जनता के लिये बहाल करायेंगे, जिससे एक विधायक के रूप में सीपी सिंह ने जनता को वंचित रखा है.

जनसंपर्क अभियान में विश्वजीत कुमार, दीपक टोप्पो, सुभाष चटर्जी, रंजन सिंह, इरफान खान, देव मुंडा, मन साव, अरूण कुमार,आलोक सिन्हा,सुशील कुमार, सचिन तिवारी, सहित अन्य लोग शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मतदान कार्य में लगे कर्मी डाक मतपत्र से करेंगे वोटिंग

Next Post

वन विभाग ने रोका पथ निर्माण का कार्य, ग्रामीणों में आक्रोश, धरना एवं विरोध प्रदर्शन

Next Post
वन विभाग ने रोका पथ निर्माण का कार्य, ग्रामीणों में आक्रोश, धरना एवं विरोध प्रदर्शन

वन विभाग ने रोका पथ निर्माण का कार्य, ग्रामीणों में आक्रोश, धरना एवं विरोध प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d