BNN DESK: बारिश की रिमझीम और गर्मागर्म पकौड़े हो तो वाह क्या बात है, वैसे मौसम कोई भी हो शाम के स्नैक्स में पकौड़े सबसे बेस्ट होते हैं. प्याज की भजिया से लेकर आलू, बैंगन और कई सारी सब्जियों को मिलाकर टेस्टी पकौड़ियां बनाई जा सकती हैं. लेकिन ज्यादातर लोगों की ये शिकायत होती है कि उनकी पकौड़ियां कुरकुरी नहीं बनती. और तेल में ज्यादार देर छोड़ देने से उनके जल जाने का डर रहता है. ऐसे में कुछ कुकिंग टिप्स पकौड़ियों को कुरकुरा बनाने में मदद कर सकती हैं.
तो चलिए जानें वो खास टिप्स
डबल फ्राई
किसी भी तरह के पकौड़े या पकौड़ियां हो, उन्हें दो बार फ्राई करना कुरकुरा करने का सबसे आसान और बेस्ट तरीका है. इसके लिए पहली बार में पकौड़ियों को कुछ कम आंच पर हल्का पकाकर निकाल लें. फिर दोबारा तेज आंच पर तेजी से सारी पकौड़ियों को तलने से वो काफी कुरकुरी बनेंगी और उनका रंग सुनहरा होगा.
अगर सब्जियां ठीक तरह से सूखी नहीं है तो वो बेसन में जाने के बाद अपना मॉइश्चर छोड़ देती हैं. ऐसे में जरूरी है कि जब भी सब्जियों को डालें तो उनका पानी अच्छे से सूखा हो. इससे भी पकौड़ियां कुरकुरी बनेंगी.
अगर आप चाहती हैं कि पकौड़े हमेशा क्रिस्पी और कुरकुरे बनें तो बर्फ के ठंडे पानी का इस्तेमाल करें. जब आप बेसन के घोल के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करेंगी तो बैटर ठंडा हो जाएगा. फिर वो तेल में कम तेल सोखेगा. जिससे पकौड़े क्रिस्पी और करारे बनेंगे.
करें वायर रैक का इस्तेमाल
ज्यादातर देखा गया है कि पकौड़ों को तलने के बाद रखने के लिए पेपर टॉवल या फिर बेकिंग शीट लेने की सलाह दी जाती है. लेकिन अगर चाहती हैं कि आपके पकौड़े कुरकुर बनें तो हमेशा पकौड़ों को रखने के लिए वायर रैक का इस्तेमाल करें. इससे पकौड़ों के नीचे की तरफ से गर्माहट निकल जाएगी और भाप की वजह से वो नर्म नहीं होंगी. इन छोटी-छोटी ट्रिक्स का इस्तेमाल करने से आपकी पकौड़ियां क्रिस्पी बनेंगी और टेस्टी लगेंगी.

