रांची:-झारखंड कैडर के आईएफएस अफसरों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है इस मामले में.भारतीय वन सेवा संघ ( आई एफ एस असोसिएशन) की बैठक रविवार को हुई . इस बैठक में नियम विरुद्ध ifs पदाधिकारियो के ट्रांसफर पर जतायी घोर आपत्ति जताई गई.पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया. और सरकार से तुरंत ट्रांसफर को रद्द करने की मांग की. एसोसिएशन का कहना है कि आज़ादी के बाद पहली बार सारंडा, लोहरदगा, चतरा,गढ़वा गिरिडीह में गैर आई एफ एस (राज्य सेवा के ए सी एफ) की वन प्रमंडल पदाधिकारी के पद पर नियम विरुद्ध पदस्थापन किया गया है. बैठक में प्रभावित पदाधिकारियों द्वारा सरकार के निर्णय के विरुद्ध न्यायालय जाने का निर्णय लिया गया. साथ ही.सोमवार को मुख्य सचिव व मुख्य मंत्री से वार्ता का निर्णय लिया गया. अफसरों का कहना है कि सरकार का निर्णय किसी भी कीमत में स्वीकार नहीं करेंगे. एसोसिएशन में वन मंत्रालय भारत सरकार से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है.

