धनबाद:- धनबाद जिले के झरिया के थानेदार प्रमोद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस महानिरीक्षक प्रिया दुबे ने थानेदार के खिलाफ पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरीय पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की है. साथ ही इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने का भी आदेश दिया है. जांच में थानेदार प्रमोद कुमार सिंह के खिलाफ लापरवाही, अनुशासनहीनता और डुयूटी के दौरान मनमानी करने का आरोप सही पाया गया है. निलंबन अवधी के दौरान इन्हें पुलिस केंद्र बोकारो में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद वीडियो को ट्वीट कर मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था. विगत 31 मार्च को धनबाद जिले के झरिया की बीसीसीएल कोलियरी में आरके ट्रांसपोर्ट के आउटसोर्सिंग में कार्यरत एक व्यक्ति की हत्या के बाद शव के साथ उनके परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे. इसी दौरान झरिया थानेदार ने मृतक के परिजनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी.

