514रांची: राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा है कि कुछ जगह पर देखने को मिल रहा है कि प्रशासन के लोग आते है, तो दुकान बंद कर देते है और जैसे प्रशासन के लोग चले जाते है, तो फिर दुकान खोलते है, लोग घरों से निकल जाते है, यह अपने आप को धोखा देने के सामान है,ऐसा नहीं करें.
आलमगीर आलम ने कहा कि राज्य में खाने की समान की कमी कोई कमी नहीं है. फिर भी कोई व्यवसायी अगर कालाबाजारी कर रहे है, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, सभी मिलकर कोरोना वायरस के संक्रमण से खुद बचे और दूसरे को सुरक्षित रखें.
Also Read This: आलमगीर आलम ने किया विधायक निधि से 25 लाख रुपये आवंटित
उन्होंने कहा कि आज पूरा देश कठिन दौर से गुजर रहा है. इस कठिन परिस्थिति में सभी से आग्रह है कि जिस तरह से देश -प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी का रूप ले रहा है, उसे नियंत्रित करने के लिए केंद्र और झारखंड सरकार देश और प्रदेश में लॉकडाउन की घोषणा की है. उससे अपने और परिवार को बचाने के लिए लोग अपने घर में ही रखे। साथ ही साथ लोगों से दूरी बनाये रखे. अगर कोई सूचना कोरोना वायरस से ग्रसित मरीज की जानकारी मिलती है, तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें.
