BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कहीं 300 तो कहीं 60 एकड़ में बना हुआ है IIM भवन

by bnnbharat.com
September 10, 2020
in समाचार
कहीं 300 तो कहीं 60 एकड़ में बना हुआ है IIM भवन
Share on FacebookShare on Twitter

59 साल पुराना है IIM कोलकाता व IIM अहमदाबाद

रांची: देश भर में आईआईएम की संख्या लगभग 21 है. इनमें कई संस्थान ऐसे हैं जो वर्षों पुराना है. इनमें आईआईएम कोलकाता व आईआईएम अहमदाबाद है जो 59 वर्ष पुरानी है. इन दोनों संस्थानों की स्थापना वर्ष 1961 में हुई है. इसके अलावा कई संस्थान ऐसे भी हैं जो 40 वर्ष पुराने हैं. देश में तीन चरणों में आईआईएम की स्थापना की गयी है.

पहले चरण में छह आईआईएम संस्थांनों की स्थापना की गयी. इनमें अधिकतर संस्थानों का विस्तार एक सौ एकड़ से अधिक में है. इनमें आईआईएम लखनऊ 200 एकड़ में फैला हुआ है. जो पहले चरण में बने संस्थानों से कहीं अधिक है. वहीं, दूसरे चरण में बने आईआईएम उदयपुर संस्थान पूरे 300 एकड़ में फैला हुआ है. जो देश के सभी आईआईएम से अधिक है. वहीं, देश में दो ऐसे आईआईएम रांची और अमृतसर हैं जो महज 60 एकड़ में ही बना हुआ है. हालांकि, आईआईएम रांची का नया भवन अभी निर्माणाधीन है.

दूसरे चरण में सबसे अधिक आठ आईआईएम की स्थापना हुई:

देश भर में कुल 21 आईआईएम हैं. ये सारे संस्थानों की स्थापना तीन चरणों में की गयी हैं. पहले चरण में देश को छह आईआईएम मिले थे. वहीं, दूसरे चरण में सबसे अधिक आठ आईआईएम की स्थापना की गयी थी. इसके बाद तीसरे चरण में सात आईआईएम संस्थान देश को दिये गये.

रांची में मुड़मा मौजा में बन रहा है आईआईएम रांची का नया भवन:

जल्दी ही आईआईएम रांची का अपना भवन हो जायेगा. संस्थान का स्थायी भवन एचइसी क्षेत्र के मुड़मा मौजा में बन रहा है. यह भवन 60 एकड़ में बन रहा है. यह पूरा प्रोजेक्ट 333 करोड़ का है. नया भवन इस वर्ष ही हैंडओवर किया जाना था लेकिन, कोविड-19 की वजह से हुए लॉकडाउन में काम धीमा हो गया. जिस कारण अब अगले वर्ष भवन को हैंडओवर किया जायेगा. इसमें कुल 13 भवन बनाये जायेंगे. इनमें तीन प्रशासनिक भवन होंगे. आईआईएम रांची की स्थापना 2010 में हुई थी. वर्तमान में यह संस्थान सूचना भवन में संचालित हो रहा है. वर्ष 2012 में नये भवन का काम शुरू हुआ था.

भवनों का विवरण इस प्रकार है:

प्रशासनिक भवन-3000 वर्ग मीटर

स्टूडेंटस हॉस्टल-18000 वर्ग मीटर

स्टूडेंटस डायनिंग हॉल-2500 वर्ग मीटर

फैकल्टी ब्लॉक-3000 वर्ग मीटर

लाइब्रेरी-6000 वर्ग मीटर

प्रशासनिक भवन-4000 वर्ग मीटर

कंप्यूटर लैब-6000 वर्ग मीटर

सब स्टेशन का निर्माण-8000 वर्ग मीटर

फैकल्टी रेसीडेंस-8000 वर्ग मीटर

स्टाफ क्वार्टर(ब्लॉक-ए) -1500 वर्ग मीटर

स्टाफ क्वार्टर(ब्लॉक-सी)-1000 वर्ग मीटर

देश में बने आईआईएम संस्थानों का विवरण इस प्रकार है:

संस्थान का नाम- स्थापना काल-कितने में फैला है

आईआईएम कोलकाता- वर्ष 1961-135 एकड़

आईआईएम अहमदाबाद- वर्ष 1961-102 एकड़

आईआईएम बेंगलुरू-वर्ष 1973-100 एकड़

आईआईएम लखनऊ-वर्ष 1984- 200 एकड़

आईआईएम कोझीकोड- वर्ष 1996-111 एकड़

आईआईएम इंदौर- वर्ष 1996- 193 एकड़

आईआईएम शिलांग- वर्ष 2007- 120 एकड़

आईआईएम रोहतक- वर्ष 2010- 200 एकड़

आईआईएम रांची- वर्ष 2010- 60 एकड़

आईआईएम रायपुर- वर्ष 2010- प्राप्त़ नहीं

आईआईएम तिरूचिरापल्ली- वर्ष 2011 -172 एकड़

आईआईएम काशीपुर- वर्ष 2011- 200 एकड़

आईआईएम उदयपुर- वर्ष 2011 -300 एकड़

आईआईएम नागपुर- वर्ष 2015-132 एकड़

आईआईएम अमृतसर- वर्ष 2015-60 एकड़

आईआईएम बोधगया- वर्ष 2015- प्राप्त़ नहीं

आईआईएम सिरमौर- वर्ष 2015- 200 एकड़

आईआईएम विशाखापत्तनम- वर्ष 2015-240 एकड़

आईआईएम संबलपुर- वर्ष 2015- 237 एकड़

आईआईएम जम्मू- वर्ष 2016- 200 एकड़

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आत्मनिर्भर भारत के संदेश ने मूर्तिकारों को दिया संबल

Next Post

सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किए 2 आतंकी, दोनों थे पाकिस्तानी सक्रिय आतंकी के संपर्क में

Next Post
सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किए 2 आतंकी, दोनों थे पाकिस्तानी सक्रिय आतंकी के संपर्क में

सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किए 2 आतंकी, दोनों थे पाकिस्तानी सक्रिय आतंकी के संपर्क में

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d