BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आइआइएम रांची ने नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए हुए ऑनलाइन इंडक्शन कार्यक्रम, नियमों की दी गई जानकारी

by bnnbharat.com
August 2, 2020
in Uncategorized
आइआइएम रांची ने नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए हुए ऑनलाइन इंडक्शन कार्यक्रम, नियमों की दी गई जानकारी
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: आइआइएम रांची की ओर से सत्र 2020-22 के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दो दीनो तक चलने वाले इस इंडक्शन कार्यक्रम के जरिये विभिन्न कोर्स से जुड़े विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया गया. इस मौके पर आईआईएम के निदेशक प्रो शैलेंद्र सिंह, पीजीपी चेयरपर्सन प्रो प्रदीप कुमार बाला, पीजीपी-एचआरएम चेयरपर्सन प्रो पियाली घोष ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया. निदेशक शैलेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संस्था की गरिमा बनाये रखते हुए गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक परिवेश का लाभ उठाने की बात कही. वहीं असिस चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों को विभिन्न संकाय के शिक्षकों से परिचय कराया, साथ ही एकेडमिक सफर में इनका हर संभव मदद लेने की प्रेरणा दी. ऑनलाइन इंडक्शन प्रोग्राम के पहले दिन डांस व मूवमेंट थेरेपिस्ट सह आइआइएम के फ्रॉगी फीट डांस ग्रुप की धरा मेहरा ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. उन्होंने विद्यार्थियों को सत्र के शुरुआत से ही खुद में आत्मविश्वास और अनुशासित व्यवहार विकसित करने की बात कही.
वहीं इंडक्शन प्रोग्राम के मौके पर मौजूद मुख्य वक्ता ट्रैरिटी कंसल्टिंग ग्रुप के सीइओ अनुप मजुमदार ने विद्यार्थियों को प्रबंधन क्षेत्र के विकास में सहयोग के लिए इस क्षेत्र को गहराई से समझने और शुरुआत से ही अपना नेटवर्क मजबूत करने की प्रेरणा दी. नये सत्र के विद्यार्थियों को कॉलेज के एल्यूमनि फेटरनिटी से परिचय कराकर प्रबंधन शिक्षा और खुद के विकास में हर संभव मदद लेने की बात कही. साथ ही बदलते समय के साथ प्रबंधन क्षेत्र की चुनौतियाें से अवसर तैयार करने की प्रेरणा दी. इस अवसर पर प्रो गौरव मराठे समेत अन्य मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मास्क नहीं पहनने पर अब 50 नहीं होगा 500 का जुर्माना: डीएम

Next Post

“रक्षा बंधन के मद्देनजर जांच टीम बाज़ार में भेजी गई थी: एसडीएम रांची

Next Post
“रक्षा बंधन के मद्देनजर जांच टीम बाज़ार में भेजी गई थी: एसडीएम रांची

"रक्षा बंधन के मद्देनजर जांच टीम बाज़ार में भेजी गई थी: एसडीएम रांची

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d