BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आइआइएम रांची देश भर में 20वें स्थान पर, बीआइटी मेसरा को मिला 38 वां स्थान

by bnnbharat.com
June 11, 2020
in Uncategorized
आइआइएम रांची देश भर में 20वें स्थान पर, बीआइटी मेसरा को मिला 38 वां स्थान

आइआइएम रांची देश भर में 20वें स्थान पर, बीआइटी मेसरा को मिला 38 वां स्थान

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : मानव संसाधन वि‍कास विभाग ने गुरुवार को देश भर के शैक्षणिक संस्थानों की रैंकिंग जारी कर दी है. इस वर्ष 2020 में नेशनल इंस्टीेट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क ने रैकिंग जारी की है. इस बार एमबीए ग्रुप में आइआइएम रांची को पूरे देश भर में 20वां स्थान मिला है. वहीं, मैनेजमेंट संस्थान की कैटेगरी में एक्सएलआरआइ जमशेदपुर को 9वां स्थान मिला है. इंजीनियरिंग ग्रुप में बीआइटी मेसरा  38वेें पायदान पर है. मैनेजमेंट ग्रुप में आइआइएम रांची को 55.97 अंक मिले हैं. जबकि, बीआइटी मेसरा ने पूरे यूनिवर्सिटी कैटेगरी में 51.42 अंक पाया है. वहीं, रिसर्च और टीचिंग में बीआइटी मेसरा को 17वां अंक मिला है. इस कैटेगरी में इस संस्थान को 71.80 अंक मिला है. वहीं, इंजीनियरिंग कैटेगरी में बीआइटी मेसरा को पूरे देश भर में 31वां रैंक मिला है. बीआइटी ने केवल मैनेजमेंट कैटेगरी में केवल चार रैंक की बढ़त पायी है. इसके अलावा यूनिवर्सिटी कैटेगरी में बीआइटी मेसरा को 66वां स्थान मिला है. जबकि, फार्मेसी कैटेगरी में बीआइटी मेसरा को 16 और आर्किटेक्चर कैटेगरी में 13 वां स्थान मिला है. इंजीनियरिंग संस्थानों की रैंकिंग में आइआइटी धनबाद को 12वां, एनआइटी जमशेदपुर को 79 और निफ्ट हटिया को 148 वां स्थान मिला है.
क्या होता है एनआइआरएफ रैंकिंग:
इस एनआइआरएफ रैंकिंग की शुरुआत 29 सितंबर 2015 को की गयी थी. इस रैंकिंग को पहली बार तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने शुरुआत की थी. तब से लेकर प्रत्येक साल मंत्रालय यह रैंकिंग जारी करता है. शैक्षणिक संस्‍थानों की रैंकिंग के लिए 10 कैटेगरी निर्धारित है. इसमें हर क्षेत्र के भारतीय शैक्षणिक संस्थानों को विभिन्न मानकों पर उनकी उत्कृष्टता के आधार पर नेशनल रैंक दी जाती है. इसमें टीचिंग, लर्निंग एंड रिसोर्सेस, रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिसेस, ग्रेजुएशन आउटकम, आउटरीज एंड इन्क्लूसिविटी और परसेप्शन के आधार पर संस्थानों को अंक तय किये जाते हैं.
आइआइटी मद्रास की रैंकिंग बरकरार :
मानव संस्थान विकास मंत्रालय ने गुरुवार को रैंकिंग जारी कर दी है. आइआइटी मद्रास एकबार फिर ओवरऑल कैटेगरी में टॉप रैंक बरकरार रखा है. वहीं, आआइएससी को दूसरा व आइआइटी दिल्ली को तीसरा स्था‍न मिला है. केंद्रीय मानव संस्‍थान मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने ट्वीटर हैंडल पर रैंकिंग ई-रिलीज की है. इस वर्ष कोविड-19 की वजह से एनआइआरएफ इंडिया रैंकिंग जारी करने में विलंब हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रीगा चीनी मिल के महाप्रबंधक ने बिहार सरकार की उद्योग नीति पर विरोध जताया

Next Post

डॉ संजय दुमका डीडीसी बनाये गये

Next Post
डॉ संजय दुमका डीडीसी बनाये गये

डॉ संजय दुमका डीडीसी बनाये गये

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d