रांची: आईआईएम रांची के अटल बिहारी वाजपेयी सेंटर ऑफ लीडरशिप, पॉलिसी एंड गवर्नेंस (ABVCLPG) लीडरशिप, पॉलिसी और गवर्नेंस पर पांच- दिवसीय शीतकालीन कार्यशाला करा रहा है. इसका आयोजन 19 जनवरी से 23 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन होगा.
इस कार्यशाला में कई विषय सम्मलित किये गये हैं. इनमें टीम बिल्डिंग डयूरिंग अर्ली स्टेज ऑफ एंटरप्रेंयोरशिप, डिसिशन मेकिंग इन गवर्नेंस: फ्रॉम पालिसी टू एक्सीक्यूसन, द यूज ऑफ बिग डाटा एंड आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस इन पब्लिक पालिसी, 10 टूल्स फॉर डिजाइन थिंकिंग भी हैं. कार्यक्रम के दौरान सभी 3 विषयों (लीडरशिप, पॉलिसी और गवर्नेंस) पर व्याख्यान, प्रस्तुतियां और चर्चा किए जाएंगे.
शीतकालीन कार्यशाला के प्रमुख वक्ताओं में स्वािस्य्यल सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एडिशनल मिशन डायरेक्टरर डॉ हीरा लाल, सीएमपीडीआई के सीएमडी शेखर सरन के साथ-साथ आईआईएम रांची के वरिष्ठ संकाय शामिल हैं.
यह कार्यशाला शोधकर्ता और नीति निर्माता, छात्रों (स्नातक, स्नातकोत्तर), नौकरशाहों, लोक सेवक के विकास पेशेवरों और कामकाजी पेशेवरों के लिए बनाया गया है. कार्यशाला पूरा होने पर प्रत्येक प्रतिभागी को ई-प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा.
लीडरशिप, पॉलिसी और गवर्नेंस पर पिछला ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन 25 मई से 29 मई, 2019 पर किया गया था. यह आयोजन काफी सफल रहा था.
अधिक जानकारी के लिए और आवेदन करने के लिए, इच्छुक प्रतिभागी वेबसाइट https://iimranchi.ac.in/p/winterschool-1 पर जा सकते हैं.

