पंकज सिन्हा,
लातेहार: लातेहार एसपी को मिली गुप्त सूचना पर बालुमाथ प्रखण्ड के धाधु ग्राम में बालुमाथ एसडीपीओ रणवीर सिंह ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक अवैध कोयला लदा पकड़ा गया. वहीं पुलिस को देखते ही ट्रक का ड्राइवर और खलासी फरार हो गए.
वहीं एसडीपीओ रणवीर सिंह ने कहा कि पुलिस को मिल रही लगातार सूचना पर यह कार्रवाई की गई और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जायेगी.
बता दें कि पुलिस की इस कार्रवाई से कोयला माफियो में हड़कंप मच गया है.
ज्ञात हो कि पुलिस को इस तरह की मामले की जानकारी मिल रही थी. जिसको लेकर एक टीम गठित की गई और बीती रात्रि में छापेमारी की गई. छापामारी के दौरान पुलिस की गाड़ी को देखकर कोल माफिया और गाड़ी का ड्राइवर भी भागने में सफल रहा.
जानकारी के अनुसार बालुमाथ पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और फिलहाल अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

