रांची: झारखंड में पुलिस ने कार्रवाई कर अवैध कोयला लदा दो दर्जन से अधिक बाइक सहित एक डंफर वाहन को जब्त कर लिया है.
बुढ़मू पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कम्प मच गया है. थाना प्रभारी सिधेश्वर महथा अपने सशस्त्र बल के साथ गश्ती के दौरान देर रात बुढ़मू थाना के कोयजम जंगलों से सभी को पकड़ा है.

