रांची: झारखण्ड के बीहड़ों मे होने वाला अफीम की खेती अब रांची में अफीम की खेती फल फूल रहा है. रांची पुलिस का अफीम की फसल को नष्ट करने का अभियान लगातार जारी है. रांची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया है.
नामकुम थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि अफीम की खेती से जुड़े लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन जमीन मालिकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी जिनकी जमीन पर अफीम की खेती की गई है.

