BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

करोड़ों रुपए के अवैध पटाखे बरामद, पुलिस ने सूचना दिए बिना घर पर दी दबिश

by bnnbharat.com
November 11, 2020
in समाचार
करोड़ों रुपए के अवैध पटाखे बरामद, पुलिस ने सूचना दिए बिना घर पर दी दबिश
Share on FacebookShare on Twitter

रायबरेली: पुलिस की सक्रियता के बावजूद पटाखा के अवैध कारोबारियों का हौसला बढ़ा हुआ है. बीते वर्ष पटाखों से हुए हादसों को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है. लेकिन, अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लग पा रही है. इसी बीच एक गुप्त सूचना के आधार पर अधिकारियों ने एक घर में दबिश तो बड़ा खुलासा हुआ.

घर से करोड़ों रुपए के अवैध पटाखों की खेप बरामद

भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज में पुलिस ने करोड़ों रुपए के अवैध पटाखे बरामद किए हैं. अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सिटी डॉक्टर अंजनी कुमार चतुर्वेदी और अपर जिलाधिकारी राम अभिलाख की अगुवाई में कार्रवाई की गई. उन्होंने स्थानीय पुलिस को जानकारी दिए बिना मौके पर पहुंचकर अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया. अधिकारियों ने घर पर दबिश तो लगभग 8 कमरे पटाखों से भरे मिले. घर में छोटे-छोटे गत्तों पैकिंग का काम चल रहा था. अधिकारियों की टीम को देखकर दिहाड़ी मजदूर घर की छत से कूदकर भागने लगे. दो मजदूर तो भागने में सफल हो गए लेकिन एक नियाज नामी मजदूर को अपर पुलिस अधीक्षक के गनर ने दौड़ाकर पकड़ लिया.

स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना पहुंचे अधिकारी

हजारों किलो की तादाद में बरामद पटाखों की कीमत बाजार भाव के हिसाब से करोड़ों की बताई जा रही है. बरामद सामग्री में देसी के साथ चाइनीज पटाखे भी शामिल हैं. अधिकारियों ने अंदर जाकर अवैध पटाखों की तस्दीक करने के बाद स्थानीय पुलिस और शहर कोतवाल को सूचना दी. मौके पर पहुंचे सीएफओ राजीव पांडेय के साथ फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पटाखों को निष्क्रिय करने के काम में जुट गए. फिलहाल, अवैध कारोबार को संचालित करनेवाले मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है. इसके लिए सीओ सिटी अंजनी चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया है. रात भर पुलिस अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी छापेमारी करती रही.

https://bnnbharat.com/minister-jagarnath-mahatos-lung-transplant/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जल्द ही खुलेगा BHU, जारी रहेगी ऑनलाइन कक्षाएं

Next Post

SC ने पटाखों पर प्रतिबंध के खिलाफ दायर याचिका को किया खारिज

Next Post
पटाखों का प्रयोग पर्यावरण ही नहीं मानव स्वास्थ्य के लिए भी है नुकसानदेह

SC ने पटाखों पर प्रतिबंध के खिलाफ दायर याचिका को किया खारिज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d