BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों रुपये की मदिरा बरामद

by bnnbharat.com
April 4, 2021
in समाचार
भारी मात्रा में अवैध शराब नष्ट
Share on FacebookShare on Twitter

UP: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने हथिगंवा क्षेत्र में गोशाला की आड़ में शराब बनाने की कथित अवैध फैक्ट्री का भाड़ाफोड़ किया है और करोड़ों रुपये की शराब तथा मदिरा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं.

प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रेम प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार की शाम पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा पर्सीपुर झाझामऊ में की गई संयुक्त कार्यवाही में गौशाला की आड़ में चल रही शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा गया.

उन्होंने बताया कि इस दौरान गौशाला में भूसे और पुआल में छुपा कर रखी गई अवैध रूप से बनाई सैकड़ो पेटी शराब बरामद की गई.

प्रकाश ने बताया कि गौशाला में खोदाई के दौरान भी भारी मात्रा में शराब तथा मदिरा बनाने के उपकरण बरामद किए गए. बरामद शराब की कीमत कई करोड़ रुपये बताई जाती है.

प्रकाश ने बताया कि गौशाला तथा अन्य संभावित ठिकानों पर व्यापक पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से खोदाई का काम जारी है.

उन्होंने बताया कि गौशाला की आड़ में संचालित की जा रही यह फैक्ट्री शराब माफिया गुड्डू सिंह की है जिसकी तलाश की जा रही है.

उन्होंने बताया कि इस मामले में अनेक लोगों को हिरासत में लिया गया है.

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 45 लोगों को चिन्हित किया जा चुका है और उनकी तलाश जारी है.

उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी.

तोमर ने बताया कि जिले में अवैध रूप से बनाई गई शराब की बरामदगी के अभियान के तहत शनिवार-रविवार की दरमियानी रात कुंडा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री और एक दुकान पर छापा मारकर लगभग 50 लाख रुपये की शराब बरामद की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाटीदार अस्पताल में लगी भीषण आग, 4 मरीज झुलसे

Next Post

कोविड नियमों की उड़ रही धज्जियां, सब्जी मंडी में ना ही मास्क- ना सोशल डिस्टेंसिंग

Next Post
कोविड नियमों की उड़ रही धज्जियां, सब्जी मंडी में ना ही मास्क- ना सोशल डिस्टेंसिंग

कोविड नियमों की उड़ रही धज्जियां, सब्जी मंडी में ना ही मास्क- ना सोशल डिस्टेंसिंग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d