BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवैध खनन करने वालों को भेजे जेल: जिशान कमर

by bnnbharat.com
January 31, 2020
in Uncategorized
अवैध खनन करने वालों को भेजे जेल: जिशान कमर

एसडीओ एवं डीएमओ को कमेटी बना छापेमारी का दिया निर्देश

Share on FacebookShare on Twitter

लातेहार: उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त कमर ने सबसे पहले पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की एवं पदाधिकारियों को जिले में हो रहे अवैध खनन को हर हाल में रोकने का निर्देश दिया. उपायुक्त कमर ने एसडीओ एवं जिला खनन पदाधिकारी को छापेमारी कर अवैध खनन रोकने साथ ही अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की बात कही. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन से जहां पर्यावरण को नुकसान होता है, वहीं सरकार को भी राजस्व का घटा होता है ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्सें नहीं.

बैठक में उपायुक्त कमर के अवैध खनन को लेकर अबतक हुए 21 प्राथमिक पर क्या कार्रवाई की गई इसकी जानकारी ली एवं ऐसे लोगों पर डीएसपी को कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया एवं किए गए कार्रवाई का रिर्पोंट सौंपने की बात कही. बैठक के दौरान उपायुक्त कमर ने वैसे सभी खनन पटृटा धारियों की जांच करने का निर्देश दिया जिन्हें विभाग के द्वारा लाइसेंस निर्गत किया गया है. उन्होंने एसडीओ एवं खनन पदाधिकारी को खनन करने वाले लाइसेंसधारियों द्वारा जहा खनन कार्य करने का लाइेसेंस निर्गत किया गया है वहां खनन किया जा रहा है कि नहीं एवं नियम के तहत खनन हो इसे भी सुनिश्चित करने को लेकर निर्देशित किया गया. इस दौरान उन्होंने खनन पटृटाधारियों के द्वारा किए जा रहे ब्लास्टिंग की भी जांच करने का निर्देश दिया. बैठक में जिले के हेरहंज प्रखंड के नवादा एवं हुटाप में हो रहे अवैध कोयले खनन किए जाने की बात सामने आयी जिस पर उपायुक्त कमर ने ऐसे अवैध कारोबार करने वाले लोगों को चिहिंत कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया एवं एसडीओ एवं जिला खनन पदाधिकारी को छापेमारी कर अवैध खनन कार्य हरहाल में रोकने की बात कही. बैठक के दौरान उपायुक्त कमर ने अवैध ईट भटृटा, अवैध बालू उठाव एवं वन क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर भी पदाधिकारियों को रोकने एवं कार्रवाई का निर्देश दिया गया. बैठक में उपायुक्त कमर के द्वारा सीसीएल, जेएसएमडीसी द्वारा कोयले के स्टाॅक की जांच करने एवं मासिक विवरणी सौंपने को लेकर भी निर्देशित किया गया. बैठक में अवैध खनन रोकने को लेकर उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा अन्य कई निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए.

मौके पर डीएफओ वेद प्रकाश कंबोज, बफर एरिया के डीएफओ मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, आइटीडीए निर्देशक विंदेश्वरी ततमा, एसडीओ सागर कुमार, महुआडांड़ एसडीओ सुधीर कुमार दास, डीएसपी कैलाश करमाली, जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार, नरेन्द्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

फर्जी चलान की जांच का निर्देश

जिला टास्क फार्स की बैठक में अवैध खनन कारोबारियों के द्वारा फर्जी चलान काटे जाने की बात सामने आयी जिस पर उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा संज्ञान लेते हुए पूरी गहनता के साथ जांच करने का निर्देश एसडीओ एवं जिला खनन पदाधिकारी को दिया गया एवं इस कार्य में संलिप्त कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई.

बाल मजदूरी पर रोक लगाने का निर्देश

उपायुक्त जिशान कमर ने जिला टास्क फोर्स की बैठक में श्रम अधीक्षक को जिले में बाल मजदूरी पर रोक लगाने का निर्देश दिया एवं खनन कार्य में लगे मजदूरों को उनको श्रम विभाग द्वारा निर्धारित मजदूरी मिले इसे भी सुनिश्चित करने को लेकर निर्देशित किया. इस दौरान उन्होंने श्रम अधीक्षक को खनन स्थल का जांच करने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरस्वती पूजा के अवसर पर नाटक का हुआ मंचन

Next Post

टाटा स्टील की सहयोगी संस्था जुस्को की अनोखी प्रथा

Next Post
टाटा स्टील की सहयोगी संस्था जुस्को की अनोखी प्रथा

टाटा स्टील की सहयोगी संस्था जुस्को की अनोखी प्रथा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d