धनबाद:- धनबाद जिले के कतरास थाना अंतगर्त मालकेरा लालधौड़ा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध कोयला कारोबार को लेकर छापेमारी किया. कतरास थाना प्रभारी रास बिहारी लाल के नेतृत्व में छापेमारी किया गया.छापेमारी में चार ट्रेक्टर अवैध कोयला मौके से बरामद किया गया. बरामद कोयला लगभग 8 टन बताया जा रहा है.वही अवैध कोयला कारोबारी भाग निकले. छापेमारी से अवैध कोयला कारोबार करने वालो में हड़कम्प है.
