संवाददाताः बीती बुधवार की रात्रि 1:00 बजे पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार पथरगामा थाना के अवर निरीक्षक सैमुअल लकड़ा ने गांधी ग्राम के समीप छापामारी कर अवैध बालू लदे लाल रंग की एक मिनी हाईवा को जप्त किया.
थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि जब्त हाईवा को थाना लाया गया है तथा अग्रेतर कार्रवाई हेतु जिला खनन कार्यालय को सूचित कर दिया गया है.
मालूम हो कि लगातार हो रही छापेमारी के बावजूद बालू माफिया बेधड़क होकर बालू चोरी में भीड़ गए है. बालू माफियाओं पर कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है.

