बरही (हजारीबाग): बरही थाना अंतर्गत गौरियाकरमा में अवैध बालू से लदा 4 हाइवा ट्रक के सात 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया. कारवाही बरही अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया. जिसमें बरही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ललित कुमार ने दल बल के साथ अहम योगदान दिया. बताया जाता है कि मौके पर से अवैध बालू से लदा ट्रक जेएच 01 बीजे 4926, जेएच 02 एटी 1433, जेके 13 ई 5727 एवं एक बिना नम्बर प्लेट का हाइवा समेत चार हाइवा ट्रक को पकड़ा गया. सीओ ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छापेमारी अभियान के तहत बुधवार रात्रि करीब 2 बजे गुप्त सूचना के आधार पर की गई.
मौके पर कामेश्वर महतो (पिता बैजनाथ महतो) चैनपुर थाना तोपचाची, राजेश भुईया (पिता सानु भुईया), ग्राम पिंडारकोंन, थाना पदमा, आशीष कुमार पिता नरेश मेहता ग्राम ढेबाधोरी थाना मयूरहंड जिला चतरा, सोनू कुमार पिता नारायण प्रसाद मेहता, श्रवण कुमार पिता महेंद्र प्रसाद मेहता दोनों पदमा थाना के सूर्यपुरा गाँव निवासी, संतोष कुमार पिता किशोरी प्रसाद मेहता इचाक थाना के डुमराव गांव निवासी को गिरफ्तार कर गुरुवार को हजारीबाग केंद्रीय कारा भेज दिया गया.
उन्होंन बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर दस जून से पंद्रह अक्टूबर तक नदियों से बालू उठाव पर रोक लगा रखी है. अवैध रूप से बालू उठावा व तस्करी की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी। अवैध बालू के खिलाफ नकेल कसने का अभियान जारी रहेगा.

