BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवैध बालू उठाव करने वालों ने पुलिस-प्रशासनिक टीम पर किया हमला

by bnnbharat.com
June 5, 2020
in Uncategorized
अवैध बालू उठाव करने वालों ने पुलिस-प्रशासनिक टीम पर किया हमला

अवैध बालू उठाव करने वालों ने पुलिस-प्रशासनिक टीम पर किया हमला

Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो: बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको स्थित दामोदर नदी के तट पर बालू के अवैध कारोबार में जुड़े लोगों ने पुलिस-प्रशासनिक टीम पर हमला कर दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार सिंह और पेटरवार के अंचल अधिकारी प्रणव अंबष्ट के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम गुरुवार रात्रि लगभग आठ बजे खेतको स्थित दामोदर नदी के बालू घाट में अवैध बालू उठाव के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पहुंची.

इस दौरान कई ट्रैक्टर अवैध बालू लादकर ले जाने की तैयारी में थे. अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी के लिए गई टीम ने बालू लदे ट्रैक्टर को रोका, तभी ट्रैक्टर के चालक एवं अन्य लोगों ने खेतको गांव जाकर गांववालों को खबर कर दी.

सूचना पाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने अनुमंडल पदाधिकारी व उनकी पार्टी पर हमला करते हुए पथराव करना आरंभ कर दिया. पथराव से एसडीएम व उनकी पार्टी को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पथराव के बाद खेतको का मामला काफी गंभीर हो गया है. देर रात्रि तक पूरा खेतको गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है.

मौके पर बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, पेटरवार सीओ प्रणव अंबष्ट, बेरमो सीओ मनोज कुमार, बोकारो थर्मल इंस्पेक्टर बिनोद कुमार सिंह, गोमिया थाना प्रभारी विनय कुमार, बेरमो थाना प्रभारी एस सुरीन, कथारा ओपी पुलिस मौजूद हैं और दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की बात कही गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नौबतपुर में सिटी एसपी ने दुकानदारों को निर्भीक होकर दुकान खोलने कहा

Next Post

ठाकुरगंज : लॉक डाउन में किशनगंज पुलिस ने वसूला 34 लाख 69 हजार 600 रूपये जुर्माना

Next Post
ठाकुरगंज : लॉक डाउन में किशनगंज पुलिस ने वसूला 34 लाख 69 हजार 600 रूपये जुर्माना

ठाकुरगंज : लॉक डाउन में किशनगंज पुलिस ने वसूला 34 लाख 69 हजार 600 रूपये जुर्माना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d