BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवैध टेंट के गोदाम में लगी आग, दो बच्‍चे जिंदा जले

by bnnbharat.com
January 23, 2021
in समाचार
अवैध टेंट के गोदाम में लगी आग, दो बच्‍चे जिंदा जले
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: राजधानी के आलमबाग में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां पकरी के पुल के पास अवैध गद्दे के गोदाम में भीषण आग लगी. इस हादसे में दो बच्‍चों की आग में झुलसकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि घर में अवैध रूप से बेसमेंट में गोदाम बनाया गया था.

मामला आलमबाग के विराटनगर आजादनगर रिहायशी इलाके का है. यहां के निवासी आशुतोष सचिवालय कर्मी हैं. आशुतोष, मां शांति, पत्नी और बेटे के साथ घर के प्रथम तल पर रहते हैं. घर के बेसमेंट में क्षेत्र में रहने वाले चंद्र पाल सिंह का टेंट का गोदाम है. गोदाम की देखरेख के लिए मजदूर सनी, पत्नी खुशबू, बेटे शांतनू (4) और ऋतिक (डेढ़) के साथ रहते हैं.

शनिवार सुबह करीब नौ बजे बेसमेंट में अचानक आग लग गई. देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आस-पड़ोस के लोग जबतक दौड़े गोदाम में आग फैल चुकी थी. दोनों बच्चे आग के बीच फंस गए थे. भीषण धुंआ फैल चुका था. लोगों ने पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली.

इस बीच सीएफओ विजय कुमार सिंह, एफएसओ आलमबाग समेत कई अन्य फायर स्टेशनों के अफसर पहुंचे. दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया. दमकल कर्मी अंदर घुसे उन्होंने बच्चों को निकाला और सिविल अस्‍पताल भेजा. जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार, अग्निकांड के दौरान बच्चे बेसमेंट में करीब दो घंटे तक फंसे रहे. दमकल कर्मियों ने गेट से जीने के रास्ते बेसमेंट में घुसने का प्रयास किया. लेकि‍न आग इतनी भयावह थी कि इस स्थिति में अंदर घुसना सम्भव नहीं था. इसके बाद घर के मुख्य गेट के पास दमकल कर्मियों ने फर्श (बेसमेंट की छत) काटी और तोड़ी. इसके बाद सीढ़ी लगाकर आग की लपटों के बीच ब्रीदिंग आपरेट्स सेट और ऑक्सीजन मास्क लगाकर अंदर दाखिल हुए. बच्चों को निकालकर बाहर लेकर आए. झुलसने और धुंए के कारण बच्‍चे अचेत हो गए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PM मोदी संस्कृति, भाषा और लोगों का नहीं करते सम्मान: राहुल गांधी

Next Post

अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, 23 घायल

Next Post
ट्रक की चपेट में आने से 1 की मौत, 2 घायल

अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, 23 घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d