BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

15 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

by bnnbharat.com
September 25, 2020
in समाचार
मुखिया से रंगदारी मांगने के आरोप में तीन अपराध कर्मी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर: बिहार चुनाव को लेकर पड़ोसी राज्य झारखंड में शराब तस्कर सक्रिय का कार्रवाई से सामने आई है. जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ में गुरुवार को पुलिस ने छापामारी की. जिसमें पुलिस ने बिहार के विधानसभा चुनावों में भेजी जाने वाली 15 लाख रुपये कीमत की देशी-विदेशी शराब को एक गोदाम से बरामद किया. साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने शराब को बिहार भेजे जाने की बात कबूल की. 

’जब्त अवैध शराब को बिहार के औरंगाबाद भेजे जाने की तैयारी थी’

छत्तरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शम्भू कुमार सिंह ने बताया कि जब्त अवैध शराब को बिहार के औरंगाबाद भेजे जाने की तैयारी थी, जहां विधानसभा चुनाव के दौरान इसका उपयोग होना था. उन्होंने बताया कि उक्त कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई. उन्होंने बताया कि उक्त गोदाम में शराब के अलावा भारतीय खाद्य निगम के चावल के भरे बोरे भी अवैध रूप से रखे मिले. इस संबंध में स्थानीय प्रशासन एवं आपूर्ति महकमे को सूचित कर दिया गया है. सिंह ने बताया कि छापामारी स्थल से एक बोलेरो गाड़ी जब्त हुई है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि गोदाम का मालिक फरार है.

’पंचायत प्रतिनिधि उमेश साव का है गोदाम’

शम्भू कुमार सिंह ने बताया कि गोदाम पंचायत प्रतिनिधि उमेश साव का है और वह बेलौदर पंचायत का मुखिया है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. उन्होंने बताया कि अबतक शराब की बोतलों से भरी 1200 से अधिक पेटी बरामद की गई है. जिसे छह पिकअप वैन के जरिए अनुमंडल मुख्यालय छत्तरपुर भेजा जा चुका है और शेष अन्य बोतलों की गिनती जारी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सपा जिलाध्यक्ष ने की संक्रमित शवों को जलाने के लिए एकांत स्थल की मांग

Next Post

रेल सुरक्षा बल की ओर से महामारी से बचाव को लेकर दी गयी जानकारी

Next Post
रेल सुरक्षा बल की ओर से महामारी से बचाव को लेकर दी गयी जानकारी

रेल सुरक्षा बल की ओर से महामारी से बचाव को लेकर दी गयी जानकारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d