रांची: इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तत्वाधान में 20 दिसंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन इमा के मुख्य प्रशिक्षण केंद्र संत जोसेफ क्लब में की जाएगी.
इस प्रतिभा सम्मान समारोह में वर्ष 2019 से 2020 के दौरान राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. साथ ही पिछले दिनों संपन्न कराटे ग्रेडिंग में सफल रहे कराटेकारों को बेल्ट प्रदान किया जाएगा.
इमा के तकनीकी निर्देशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019 से 2020 के खिलाड़ियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन कर राज्य और देश को कई पदक दिलाये है. सभी खिलाड़ियों को इमा सम्मानित करेगी. साथ ही ग्रेडिंग में सफल रहे कराटेकारों को कलर बेल्ट से एवं सीनियर कराटेकारों को ब्लैक बेल्ट से नवाजा जाएगा.

