NEW DELHI:-करोड़ों रुपए के आई- मॉनेटरी एडवाइजरी (IMA) घोटाला मामले में कर्नाटक के पूर्व कांग्रेस मंत्री और पूर्व विधायक रोशन बेग की मुश्किलें बढ़ गई हैं. रविवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने IMA घोटाले मामले में उनसे पूछताछ की. इसके बाद रविवार को ही भौतिक साक्ष्य के आधार पर रोशन बेग को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने रोशन बेग को सीबीआई की एक विशेष अदालत में पेश किया जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
बता दें कि कर्नाटक स्थित आईएमए और इसके समूह संस्थाओं द्वारा संचालित बहु-करोड़ पोंजी योजना (IMA) ने कथित तौर पर लाखों लोगों को निवेश के इस्लामी तरीकों का उपयोग करके उच्च रिटर्न का वादा कर ठगी किया था. सीबीआई ने बताया कि की आईएमए और इसकी सहायक कंपनियों ने करीब एक लाख निवेशकों से निवेश के इस्लामी तरीके से वादा कर उनसे ठगी की. इस कंपनी में निवेश करने वाली अधिकांश निवेशक मुस्लिम हैं. मामले का खुलासा होने के बाद इस मामले में शिवाजी नगर के पूर्व विधायक रोशन बेग के रूप में बड़ी गिरफ्तारी की गई है.

