BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली से मुंबई तक हो सकता है भीषण बारिश का दौर

by bnnbharat.com
July 28, 2019
in समाचार
दिल्ली से मुंबई तक हो सकता है भीषण बारिश का दौर
Share on FacebookShare on Twitter

भारत में इन दिनों मॉनसून अपने चरम पर है। देशभर के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ और बारिश का प्रकोप जारी है। लगातार हो रही बारिश की आशंका के चलते मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से सबसे ज्यादा तंग राज्य बिहार, महाराष्ट्र और असम हैं। झारखंड में बारिश के साथ-साथ बादलों की गरज और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में बारिश का सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। कोंकण, गोवा और गुजरात के कुछ इलकों में रविवार को भी भीषण बारिश की आशंका बनी हुई है। इन इलाकों में तेज बारिश होने के आसार हैं।

इसके साथ ही हिमालयी क्षेत्रों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में गरज-तड़क के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य महाराष्ट्र और पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश हो सकती है, जिसे औसत से ज्यादा कहा जा सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चमी मध्य प्रदेश में भीषण बारिश हो सकती है। तटीय इलाकों में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी खासकर यनम इलाका, तेलंगाना, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र, कच्छ, विदर्भ, ओडिशा, झारखंड और गंगेटिक पश्चिमी बंगाल में भी तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी जिनकी वजह से पश्चिमी केंद्र, बंगाल की खाड़ी और उत्तरी केंद्र भी प्रभावित हो सकते हैं। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

भीषण बारिश का दौर यहीं नहीं थमने वाला. बारिश लगातार 29, 30 और 31 जुलाई तक जारी रह सकती है। 29 जुलाई को गुजरात, गोवा, कोंकण, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भीषण बारिश हो सकती है। वहीं गुजरात के तटीय इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

30 जुलाई को सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा और गुजरात के अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भीषण बारिश के आसार बने हुए हैं।

वहीं 31 जुलाई को छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होगी. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा और कर्नाटक के तटीय इलकों में भीषण बारिश होगी।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मप्र में प्रशासनिक मशीनरी अब पकड़ेगी रफ्तार,बेलगाम हो चली नौकरशाही के रवैए में दिखेगा बदलाव

Next Post

बीजेपी सासंद रमा देवी की मांग- आजम खांन को माफी नहीं

Next Post
बीजेपी सासंद रमा देवी की मांग- आजम खांन को माफी नहीं

बीजेपी सासंद रमा देवी की मांग- आजम खांन को माफी नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d