BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IMD का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी से आएगा तूफान

by bnnbharat.com
October 12, 2020
in समाचार
IMD का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी से आएगा तूफान
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: मानसून की विदाई और ठंड आने का यह समय है. लेकिन अभी कुछ राज्यों में बारिश हो रही है और मानसून के वापस लौटने में देरी हो रही है. इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम है. ताजा जानकारी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी पर एक बार फिर कम दबाव का क्षेत्र बना है. इसके तूफान में बदलने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, इसके कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है. इन राज्यों के तटवर्ती क्षेत्रों में 20 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना है. इसको देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मॉनसून की अगले हफ्ते तक देश के बाकी हिस्सों से विदाई में देरी हो सकती है. इसके कारण बारिश का मौसम और आगे बढ़ जाएगा.

दरअसल, बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है जो अगले 24 घंटे में तूफान में तब्दील हो सकता है. यह नरसापुर तथा विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट को 12 अक्टूबर की रात को पार कर सकता है. अभी यह पश्चिमी एवं उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है.

इसके कारण आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के साथ ही उत्तर कर्नाटक के भीतरी भाग, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और ओडिशा में 13 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है.

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि वर्तमान दबाव के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले हफ्ते तक वापसी के कम आसार हैं. अक्टूबर के पहले हफ्ते में भी कम दबाव का एक क्षेत्र बना था.

बुधवार तक ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया कि ओडिशा में आने वाले कुछ दिनों भारी बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तुरंत प्रभाव से खुशबू सुंदर को पार्टी प्रवक्ता पद से कांग्रेस ने हटाया, BJP में हो सकती हैं शामिल

Next Post

ट्रक-कार के बीच टक्कर, 2 की मौत, 3 घायल

Next Post
अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत

ट्रक-कार के बीच टक्कर, 2 की मौत, 3 घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d