BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IMD बुलेटिन में गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के शामिल होने के बाद पाक में मची हलचल

by bnnbharat.com
May 9, 2020
in समाचार
IMD बुलेटिन में गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के शामिल होने के बाद पाक में मची हलचल

IMD बुलेटिन में गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के शामिल होने के बाद पाक में मची हलचल

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मीरपुर, मुजफ्फराबाद और गिलगिट-बाल्टिस्तान के मौसम का हाल बताने वाली रिपोर्ट देने के भारत के कदम को पाकिस्तान ने शुक्रवार को अस्वीकार कर दिया. भारत के इस कदम से पाकिस्तान में हलचल पैदा हो गई है.

‘राजनीतिक नक्शों’ की तरह ही यह कदम भी कानूनन निरर्थक

गौरतलब हो कि सरकारी प्रसारणकर्ता दूरदर्शन तथा आकाशवाणी ने शुक्रवार से अपने प्राइम टाइम समाचार बुलेटिन में पीओके के इन क्षेत्रों के मौसम का हाल बताना शुरू कर दिया है. इससे तिलमिलाए पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि भारत द्वारा पिछले साल जारी किए गए कथित ‘राजनीतिक नक्शों’ की तरह ही उसका यह कदम भी कानूनन निरर्थक है.

देश में मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली संस्था भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने जम्मू और कश्मीर के अपने मौसम संबंधी उप-मंडल का उल्लेख ‘जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद’ के रूप में करना शुरू कर दिया.

आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्र ने कहा कि जब से जम्मू कश्मीर दो अलग-अलग केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित हुआ है, उसके बाद से ही पीओके के तहत इन क्षेत्रों के लिए दैनिक बुलेटिन में उल्लेख करते रहे हैं.

उत्तर पश्चिम डिविजन के संपूर्ण पूर्वानुमान में हो रहा

अधिकारियों ने कहा कि इन क्षेत्रों का उल्लेख विशिष्ट तौर पर जम्मू कश्मीर उप-मंडल के तहत हो रहा है. पाक कब्जे वाले कश्मीर में स्थित इन शहरों का जिक्र अब उत्तर पश्चिम डिविजन के संपूर्ण पूर्वानुमान में हो रहा है.

उत्तर पश्चिम डिविजन के तहत नौ उप-मंडल शामिल

बता दें कि उत्तर पश्चिम डिविजन के तहत नौ उप-मंडल आते हैं, जिसमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली-चंडीगढ़-हरियाणा, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान शामिल हैं.

पीओके भारत का हिस्सा

भारत के इस कदम का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि हाल ही में इसने एक बार फिर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post

TGS कंपनी के सैकड़ों मजदूरों को नहीं मिला 2 माह का वेतन, गेट पर किया प्रदर्शन

Next Post
TGS कंपनी के सैकड़ों मजदूरों को नहीं मिला 2 माह का वेतन, गेट पर किया प्रदर्शन

TGS कंपनी के सैकड़ों मजदूरों को नहीं मिला 2 माह का वेतन, गेट पर किया प्रदर्शन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d