BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित, अगले तीन दिनों तक छाये रहेंगे बादल

by bnnbharat.com
January 2, 2020
in Uncategorized
बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित, अगले तीन दिनों तक छाये रहेंगे बादल

बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित, अगले तीन दिनों तक छाये रहेंगे बादल

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: नए साल की शुरुआत बादल, धुंध और बारिश से हुई है जबकि दो जनवारी को रांची का मौसम सुबह थोड़ा खुला था, पर दोपहर होते होते बादल छा गए और दिन में अंधेरा सा छा गया. वहीं दोपहर बाद हुई बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई.

रांची स्थित भारत मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के उत्तरी व मध्य भाग में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे. चार जनवरी को भी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार बोकारो में शीतलहर की स्थिति बनी रही. मौसम पूर्वानुमान के तहत दो जनवरी को राज्य के एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि व वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एस डी कोटाल ने बताया कि दो जनवरी को राज्य के कई स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. उन्होंने बताया कि पिछले चौबीस घंटों में राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. वहीं राज्य के एक-दो स्थानों पर भीषण शीत दिवस की भी स्थिति बनी.

सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके का छह डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रांची का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री, डालटनगंज में 12.5 डिग्री, बोकारो का 12.1, चाईबासा का 11 और दुमका का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा. ठंड से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. राजधानी रांची में भी कल शाम से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. वहीं बारिश के कारण कई इलाकों में जल-जमाव की भी स्थिति उत्पन्न हो गयी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शीत लहरी से बचाव को लेकर एडवाईजरी जारी

Next Post

मंत्री बनने के बाद रामेश्वर उरांव चार को पहली बार जाएंगे लोहरदगा

Next Post
मंत्री बनने के बाद रामेश्वर उरांव चार को पहली बार जाएंगे लोहरदगा

मंत्री बनने के बाद रामेश्वर उरांव चार को पहली बार जाएंगे लोहरदगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d