नई दिल्ली: देशभर में फिलहाल मौसम खराब रहने की उम्मीद है. 20 मई के बाद मौसम में बदलाव आया था और कुछ ही दिनों में कड़कती धूप ने लोगों को पसीने-पसीने कर दिया था.
इसके बाद देशवासियों को मौसम में सुधार की जरूरत थी, जहां 26 मई से मौसम ने फिर एक बार करवट ली और देशभर में कई जगहों पर बारिश व ओलावृष्टि की भी खबर सामने आई.
अब देश में मानसून आने को लेकर चर्चा हो रही है. इस कारण मौसम विभाग ने कई जगहों पर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है. इन जगहों के अलावा भी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा बुलेटिन में देशभर के राज्यों के बारे में जानकारी दी है और इनमें हीट वेव की कोई सूचना नहीं है यानी फिलहाल मौसम ठंडा बना रहेगा.

