BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IMF ने कहा, अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर की वजह से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था रहेगी सुस्त

by bnnbharat.com
October 16, 2019
in समाचार
IMF ने कहा, अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर की वजह से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था रहेगी सुस्त

IMF said, the whole world economy will remain sluggish due to the US-China trade war

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत ने दो टूक कहा है कि वह वेनेजुएला, रूस जैसे देशों पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों का पालन तो करना चाहता है, लेकिन इसके लिए वह अपने आर्थ‍िक हितों को नुकसान नहीं पहुंचा सकता. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत अपनी मजबूती और सामरिक हितों को बनाए रखेगा.

गौरतलब है कि अमेरिका ने इस साल जनवरी में वेनेजुएला के पेट्रोलियम उद्योग पर काफी सख्त प्रतिबंध लगाए हैं. अमेरिका के इस कदम के बाद कई देशों ने वेनेजुएला से तेल आयात को रोक दिया है, लेकिन हैवी ऑयल के वैकल्पिक निर्यातक कम होने की वजह से भारतीय रिफाइनरी कंपनियां रूस की दिग्गज कंपनी रोसनेफ्ट से वेनेजुएला का कच्चा तेल खरीदती रही हैं.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘भारत के सामरिक हितों के लिए महत्वपूर्ण मसलों में, हमने अमेरिका से कहा है कि भारत आखिरकार अमेरिका का एक सामरिक साझेदार है और अमेरिका को अपने इस सामरिक साझेदार को मजबूत करना चाहिए, कमजोर नहीं.’

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को भारत की जीडीपी ग्रोथ के बारे में अपने अनुमान में कटौती कर दी है. आईएमएफ ने कहा कि अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर की वजह से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था सुस्त रहेगी. अप्रैल से जून के बीच भारत की जीडीपी ग्रोथ पिछले छह साल में सबसे कम रही है.

गौरतलब है कि इस साल जनवरी में वेनेजुएला में सबसे बड़े राजनीतिक और आर्थिक संकट के बीच अमेरिका ने वहां की तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया. लंबे समय से वेनेजुएला आर्थिक संकट से गुजर रहा है. साल 2014 में तेल के दामों में गिरावट आने की वजह से वेनेजुएला को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वहां के हालात बिगड़ते गए और देश बड़े कर्ज तले दब गया. बता दें कि वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था तेल निर्यात पर ही आधारित है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

64 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आज भारत में Redmi Note 8 Pro होगा लॉन्च

Next Post

गहना घर के मालिक को रिम्स प्रबंधन ने भेजा दिल्ली अपोलो

Next Post
गहना घर के मालिक को रिम्स प्रबंधन ने भेजा दिल्ली अपोलो

गहना घर के मालिक को रिम्स प्रबंधन ने भेजा दिल्ली अपोलो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d