रांची: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि पश्चिमी सिंहभूम के बुरु गुलिकेरा गांव के सात निर्दोष ग्रामीणों की नृशंस हत्या की खबर से मन द्रवित है.
उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाये कम है. यह घटना राज्य की विधि व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है. सरकार की पहली प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा होनी चाहिए. सरकार हत्यारों को अविलंब पकड़े और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें.

