BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पत्रकार की अविलंब रिहाई व उच्चस्तरीय जांच की मांग

by bnnbharat.com
May 26, 2020
in समाचार
पत्रकार की अविलंब रिहाई व उच्चस्तरीय जांच की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: सरायकेला-खरसावां पत्रकार बसंत साहू को जेल भेजे जाने की कार्रवाई के खिलाफ रांची प्रेस क्लब ने आज आपात बैठक की. यह बैठक रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में की गई, जिसमे क्लब के पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे.

बैठक में सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस द्वारा चांडिल के पत्रकार बसंत साहू के खिलाफ सोची समझी चाल के तहत जेल भेजने की कार्यवाई की निंदा की गई. साथ ही पत्रकार के अविलंब रिहाई और मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग हेमंत सोरेन सरकार से करने का निर्णय लिया गया.

कल दिनांक 27 मई दिन बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन को ज्ञापन उनके सीएम सचिवालय में सौपा जाएगा. साथ ही क्लब की ओर से शासन को चेतावनी दी गयी कि यदि 24 घंटे के अंदर हमारे निर्दोष पत्रकार बसंत साहू की रिहाई नहीं हुई तो 28 मई दिन गुरुवार को क्लब के सदस्य काला विल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे.

क्लब ने इस बात पर गहरी चिंता जताई कि पिछले कुछ दिनों में राजधानी सहित राज्य के कई हिस्सों में कई पत्रकारों को एक-एक कर पुलिस द्वारा निशाने पर लिया गया.

इस तरह की करवाई बंद नहीं हुई तो मजबूरन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा. एक ओर पत्रकार कोविड 19 के संक्रमण में खुद की जान जोखिम में डालकर जन सेवा कार्य कर रहे हैं वहीं, दूसरी ओर कुछेक पुलिसकर्मियों की हरकतों से राज्य के शासन प्रशासन की नाक कट रही है.

आज की बैठक में अध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्यक्ष पिंटू दुबे, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष जयशंकर कुमार, कार्यकारिणी सदस्य गिरजा शंकर ओझा, प्रभात सिंह, अमित दास, सुनील गुप्ता उपस्थित रहे.

वहीं, जो पदाधिकारी व सदस्य इस आपात बैठक में उपस्थित नहीं हो सके वे अपनी ओर से घटना की निंदा करते हुए पत्रकार की अविलंब रिहाई को लेकर तय की गई रणनीति पर सहमति जताई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लाॅकडाउन के कारण स्व.राजेन्द्र सिंह की अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो सके सुबोधकांत, दी श्रद्धांजलि

Next Post

BAU के एग्रोनाॅमी में लगी आग

Next Post
BAU के एग्रोनाॅमी में लगी आग

BAU के एग्रोनाॅमी में लगी आग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d