रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसलौग गॉंव निवासी सामजिक कार्यकर्ता व झामुमो नेता मदन साहु की हत्या की कड़ी निंदा की है़ . उन्होने इस हत्याकांड में शमिल अपराधियो को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है़ . सहाय ने कहा कि मदन साहु एक राजनैतिक दल से जुड़े रहने के बावजूद समाज सेवा के क्षेत्र में भी काफी सक्रिय रहा करते थे .वैश्य समुदाय के साथ साथ समज के सभी वर्गों के लोगों को हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहते थे .उनके अकस्मात निधन से मर्माहत हैँ . उन्होने इस हत्याकांड का जल्द से जल्द उद्द्वेद्न करने औऱ आरोपी को को गिरफ्तार कर उसे सख्त सजा देने की मांग की .

