BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्रुरता: बच्चा न होने पर देवरानी की बेटी को पानी की टंकी में डुबोया

by bnnbharat.com
April 25, 2020
in समाचार
क्रुरता: बच्चा न होने पर देवरानी की बेटी को पानी की टंकी में डुबोया

क्रुरता: बच्चा न होने पर देवरानी की बेटी को पानी की टंकी में डुबोया

Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक साल की बच्ची की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक बच्ची की बड़ी मां को गिरफ्तार कर लिया है. हत्यारोपित महिला राजेश्वरी साहू ने जलन के चलते इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. यह घटना बीते 21 अप्रैल की है. बता दें कि टेमरी गांव में एक साल की बच्ची गीतांजलि साहू की लाश घर के पानी की टंकी में बरामद हुई थी.

पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक बच्ची की बड़ी मां राजेश्वरी साहू लगातार अपना बयान बदल रही है. दरअसल, मृतक गीतांजलि साहू के माता-पिता मनोज और नीलम साहू के साथ ही उनके जेठ-जेठानी अनुज और राजेश्वरी साहू की शादी तीन साल पहले हुई थी.

इस दौरान मनोज और नीलम को एक बच्ची हुई. लेकिन अनुज और राजेश्वरी का कोई बच्चा नहीं हुआ, जिसके लिए वह हमेशा परेशान रहती थी. इसी के चलते वह अपने देवर-देवरानी से जलन की भावना रखती थी.

वारदात वाले दिन आरोपित जेठानी राजेश्वरी साहू ने अपनी देवरानी के नहाने के लिए जाने के बाद एक वर्षीय बच्ची गीतांजलि साहू को अपने साथ उठाकर छत पर ले गई और जिंदा ही उसे पानी की टंकी में डाल दिया था.

पुलिस ने हत्यारोपित राजेश्वरी साहू को गिरफ्तार कर लिया है. एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल का कहना है कि मामले में शुरू से आशंका परिजनों को लेकर थी. पूछताछ करने पर राजेश्वरी पटेल द्वारा बार-बार बयान बदला जा रहा था, जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी और उनका सहयोगी ढ़ेर

Next Post

मानसिक तनाव में शिक्षिका ने 17 वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी

Next Post
मानसिक तनाव में शिक्षिका ने 17 वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी

मानसिक तनाव में शिक्षिका ने 17 वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d