साहेबगंज: जिला मुख्यालय की गुल्ली भट्टा की बम काली पुरे साहेबगंज जिला की सबसे बड़ी एवं भव्य काली प्रतिमा है. जिनकी ऊंचाई लगभग 20 फीट के आसपास है. बुधवार को बड़ी ही धुमधाम एवं गाजे बाजे के साथ उनकी प्रतिमा का विसर्जन किया गया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया.

