BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गुमला में दिख रहा बंदी का असर, धारा 144 जारी

by bnnbharat.com
January 25, 2020
in समाचार
गुमला में दिख रहा बंदी का असर, धारा 144 जारी

गुमला में दिख रहा बंदी का असर, धारा 144 जारी

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: जिले में बजरंग दल, विहिप एवं हिन्दू संगठनों के द्वारा बंद बुलाया गया है. जिसका आज जिले में भरपूर असर दिखाई पड़ा है. लोहरदगा में गुरुवार को CAA-NRC की समर्थन रैली में हुए पत्थरबाजी एवं राष्ट्रद्रोही घटनाओं के विरोध में विहिप, बजरंग दल, हिंदू संगठनों ने शनिवार को गुमला बंद का आह्वान किया था.

हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की घटना को अमानवीय एवं राष्ट्रद्रोही बताते हुए शनिवार को गुमला जिले में यातायात एवं व्यवसाय पूर्णतः बंद रखने का आह्वान किया था, जिसका अनुपालन किया गया और आज जिले भर में यातायात ठप रहा एवं व्यवसायीयों ने अपनी दुकानें-संस्थाने बंद कर रखी है.

घटना से क्षुब्ध होकर बुलाया बंद-

विहिप ने शुक्रवार को ही जिले के एसडीपीओ को भी बंदी की जानकारी देते हुए ज्ञापन सौंपा था. ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त घटना में जिन अपराधियों की भी संलिप्तता रही हो, उनको जल्द चिन्हित कर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाए.

हिंदू संगठन इन राष्ट्रद्रोही घटनाओं से आहत है और उस शांतिपूर्ण शोभायात्रा पर असामाजिक तत्वों द्वारा सुनियोजित षडयंत्र से किये गए हमले का हिंदू संगठन कड़ा विरोध करती है.

घटना के 48 घंटे उपरांत भी अपराधियों की कोई गिरफ्तारी नहीं होने पर क्षुब्ध सम्पूर्ण हिन्दू संगठन कल दिनांक 25/01/20 दिन शनिवार को एकदिवसीय बंद का आह्वान किया गया था.

धारा 144 के बीच सड़कों पर गश्त तेज-

बंद को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग व सतर्क है. जगह-जगह पर CRPF एवं अन्य जवानों की भारी तैनाती की गई है. गुमला शहर के पालकोट रोड लक्ष्मी मंदिर के पास नियुक्त दंडाधिकारी श्रम अधीक्षक एतवारी महतो के अनुसार अभी तक बंद शांतिपूर्ण है. कहीं भी बंद को लेकर किसी भी प्रकार की छिट-पुट घटना नहिं हुई है. बंद को देखते हुए जिला प्रसाशन के द्वारा धारा 144 लगा दी गई है.

एसपी अंजनी झा कर रहे मोनिटरिंग-

जिले के एसपी अंजनी कुमार झा बंदी के क्रम में मोनिटरिंग कर रहे है. उन्होंने धारा 144 लागू होने के साथ जिले के प्रखंडों का दौरा कर पुलिस बल को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. साथ ही बल को सजगता से मोर्चा सम्भाले रहने का आदेश दिया है.

प्रखंड के BDO-CO भी कर रहे निगरानी-

बंदी और धारा 144 लगे होने के चलते क्षेत्र में किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. साथ ही थाना प्रभारी के साथ प्रखंड के बीडीओ और सीओ भी समन्वय स्थापित रहे, इसके लिए शहरी क्षेत्र का दौरा लगातार कर रहे थे. बंद शांतिपूर्ण रहे इसके लिए भर्षक प्रयास किया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेट्रोल और डीजल के दाम में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज

Next Post

दो बसों में भीषण टक्कर, 1 की मौत, 20 घायल

Next Post
दो बसों में भीषण टक्कर, 1 की मौत, 20 घायल

दो बसों में भीषण टक्कर, 1 की मौत, 20 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d