BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खिलाड़ियों एवं अभिभावकों द्वारा श्रमदान से मैदान बनाने का हुआ असर

by bnnbharat.com
October 15, 2020
in समाचार
खिलाड़ियों एवं अभिभावकों द्वारा श्रमदान से मैदान बनाने का हुआ असर
Share on FacebookShare on Twitter

अब प्रखंड प्रशासन ने भी उस मैदान को बनाने का लिया निर्णय, कार्य शुरू

सिमडेगा: खिलाड़ियों के हित में त्वरित एवं सकारात्मक कार्य करने के लिए वहां के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को हॉकी सिमडेगा की ओर से सम्मानित किया जाएगा.

यह है कि सिमडेगा जिला मुख्यालय से 35-40 किलोमीटर दूर ठेठईटांगर प्रखंड के सुदुरवर्तीय कोरोमिया में प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ियों की फौज है, यंहा के कई बालक-बालिका हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे है पर उस गांव में खिलाड़ियों के हॉकी अभ्यास के लिए कोई मैदान नहीं था, विद्यालय के अवस्थित मैदान सड़क बनने के बाद अब छोटा ही गया, यंहा के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बहुत परेशानी होती है.

इसी को देखते हुए यंहा के खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों ने खुद से मैदान बनाने की ठानी और पिछले 02 अक्टूबर 2020 को हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी एवं विजय तिर्की के नेतृत्त्व में दर्जनों खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों ने गांव में खाली पड़े सरकारी भूमि को श्रमदान से मैदान बनाने की शुरुवात कर दी, जिसकी खबर को दूसरे दिन सभी अखबारों ने प्रमुखता से छापा.

जिस खबर को पढ़कर उस पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक गांव पहुंचक्रर श्रमदान से मैदान बना रहे कार्य स्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बात कर उस गांव में मैदान की आवश्यकता के महत्व को समझा तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर वहां मनरेगा योजना से मैदान निर्माण की स्वीकृति दिलाई और आज से दो दिन पूर्व ही कार्य भी शुरु ही गया.

सरकारी स्तर से मैदान निर्माण कार्य शुरु होने पर स्थानीय युवकों ने खुशी-खुशी हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी को दी. जानकारी मिलते ही मनोज कोनबेगी ने मैदान कार्य स्थल पहुंचकर कार्य स्थल का निरीक्षण किया और कार्य कर रहे ग्रामीणों से कहा कि जल्दी-जल्दी इस कार्य को पूरा करे.

जिस मैदान को आपलोग श्रमदान से बना रहे थे, उसे प्रशासन ने बनाने का निर्णय ले लिया है जो बहुत खुशी की बात है. इसमें आपलोग प्रसाशन का पूर्ण सहयोग करें. जिला में यह पहला अवसर है जब प्रशासन खिलाड़ियों के हित में इतना त्वरित और सराहनीय कार्य किया है, यदि इसी तरह सभी पंचायतों में कार्य होने लग जाएंगे तो मैं दावे के साथ कह सकता हूं भारतीय टीम में एक दो नहीं वरन पूरी की पूरी भारतीय टीम में सिमडेगा के खिलाड़ी ही नजर आएंगे.

इतनी सवेदनशीलता एवं तत्परता पूर्वक कार्य करने के लिए स्थानीय प्रशासन का हॉकी सिमडेगा कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता है तथा इस मैदान निर्माण के उपरांत हॉकी सिमडेगा यंहा बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता आयोजित करेगी और उस प्रतियोगिता में हॉकी खिलाड़ियों की उर्वरा भूमि कोरोमिया में मैदान निर्माण की  स्वीकृति दिलाने में मवत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले यंहा के पंचायत सचिव राहुल बड़ाईक, रोजगार सेवक, मुखिया तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को आमंत्रित कर हॉकी सिमडेगा के द्वारा सम्मानित किया जाएगा तथा यंहा सालोभर हॉकी की ट्रेंनिग दी जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खुशखबरी: Infosys ने किया 2.4 लाख कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि का ऐलान

Next Post

भारत को लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर प्रमुखता से ध्यान देना चाहिए: IMF

Next Post
भारत को लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर प्रमुखता से ध्यान देना चाहिए: IMF

भारत को लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर प्रमुखता से ध्यान देना चाहिए: IMF

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d