BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रचंड गर्मी का असर: 13 प्रतिशत तक महंगे हुए AC और फ्रिज

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
प्रचंड गर्मी का असर: 13 प्रतिशत तक महंगे हुए AC और फ्रिज
Share on FacebookShare on Twitter

BNN DESK: इस बार गर्मी के मौसम में ऐसी की सुकून भरी ठंडी हवा लेना आपको महंगा पड़ने वाला है. महंगाई की मार एयर कंडीशनर पर भी पड़ी है. इसके साथ ही रेफ्रिजरेटर की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी हुई है.

देश की प्रमुख कंपनियों ने एयर कंडीशनर की कीमत में 8 से 13 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी कर दी है. बीते 100 दिनों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोत्तरी है. इससे पहले जनवरी में भी कच्चे माल की कीमतों का हवाला देकर कंपनियों ने दाम बढ़ाए थे.

अंग्रेजी अखबार से बाचतीत में ब्लू स्टार कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर बी थियागराज ने कहा कि स्टील, कॉपर और एबीएस प्लास्टिक की कीमतें मार्च 2020 से लेकर अब तक 25 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं. जनवरी में हमने कीमतों में 5 से 8 फीसदी की बढ़ोत्तरी की थी.

अब एक बार फिर हमने 1 अप्रैल से कीमतों में 3.5 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है. हालांकि उन्होंने कहा कि कीमतों में वृद्धि के बावजूद कुछ चुनिंदा ऐसी की कीमत पिछले साल से 10 प्रतिशत कम हैं.

वहीं पैनासोनिक ​ने भी कीमतों में 6 से 8 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है. इसके साथ ही रेफ्रिजरेटर की कीमतों में भी 3 से 4 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी की गई है. वहीं कंपनी का दावा है कि पिछले 3 से 4 महीनों में कंपनी ने ऐसी की बिक्री में 25 प्रतिशत तक की ग्रोथ दर्ज की है.

दूसरी ओर एलजी ने भी कीमतों में 6 से 8 प्रतिशत की वृद्धि की है. देश की अग्रणी कंपनी वोल्टाज ने भी कीमतों में 3 से 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. गोदरेज अप्लायंसेस ने भी जनवरी में 3 से 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की थी. वहीं अब एक बार फिर से 3 से 5 प्रतिशत की वृद्धि की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शाहनवाज हुसैन का दावा… प्रचार के दैरान मुझ पर फेंके गए पत्थर

Next Post

साउथ दिल्ली में छह गुना बढ़ी मच्छरों की संख्या

Next Post
साउथ दिल्ली में छह गुना बढ़ी मच्छरों की संख्या

साउथ दिल्ली में छह गुना बढ़ी मच्छरों की संख्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d