BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निष्पक्ष मतदान कराने को लेकर मतदान अधिकारियों के प्रथम दल को दी गई विधिवत ट्रेनिंग

by bnnbharat.com
November 21, 2019
in Uncategorized
निष्पक्ष मतदान कराने को लेकर मतदान अधिकारियों के प्रथम दल को दी गई विधिवत ट्रेनिंग

निष्पक्ष मतदान कराने को लेकर मतदान अधिकारियों के प्रथम दल को दी गई विधिवत ट्रेनिंग

Share on FacebookShare on Twitter

जितनारायन शर्मा,

गोड्डा: विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तमाम तैयारियां की जा रही है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथों पर मतदान कर्मियों को तैनात किए जाने को लेकर उन्हें ट्रेनिंग देने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है.

गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में मतदान कर्मियों के प्रथम दल को विधिवत ट्रेनिंग दी गई. कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त सुनील कुमार द्वारा किया गया. उन्होंने मतदान कर्मियों को विधि पूर्वक मतदान कराए जाने एवं चुनाव आयोग के कार्य को बखूबी निभाने को कहा. बताया कि ऐसे कार्यक्रम कर मतदान कर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी.

ट्रेनिंग के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने द्वारा  प्रशिक्षण में आए तमाम मतदान कर्मियों को  मतदान के महत्व एवं विशेषता की जानकारी  दी गई. दौरान उप विकास आयुक्त सुनील कुमार के अलावा पंचायती राज पदाधिकारी जेसी केरकेट्टा, जिला शिक्षा अधीक्षक सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रशिक्षण में प्रथम मतदान अधिकारियों को जानकारी देते हुए कहा कि मतदान के लिए आये मतदाता से प्रवेश करने से पहले उनके वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र जांच कर ही उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए द्वितीय मतदान अधिकारी के पास भेजा जाए.

सभी मतदान अधिकारियों का अपने पीठासीन अधिकारी के साथ समन्वय बेहतर रखने पर जोर दिया गया. प्रशिक्षकों ने पीठासीन अधिकारियों की अनुपस्थिति में कार्य करने की जानकारी भी प्रथम मतदान अधिकारियों को दी. इसके अलावा उन्हें पूरे मतदान प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया.

इस दौरान उप विकास आयुक्त सुनील कुमार ने मतदान अधिकारियों को अपने सभी संशय प्रशिक्षण में ही दूर कर लेने को कहा. उन्होंने माक पोल, ईवीएम-वीवीपैट मशीन को आपस में जोड़ने, समेत अन्य प्रक्रियाओं के संबंध में प्रशिक्षणार्थियों को निर्देश दिया. इस मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक फूलमणी  खलखो ,प्रथम मतदान अधिकारियों के साथ-साथ प्लस टू हाई स्कूल गोड्डा के कर्मी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ये ईमानदार और बईमानों की लड़ाई है: आलोक शरण प्रसाद

Next Post

शैडो एरिया मे नेटवर्क की उपलब्धता व पोस्टल बैलेट हेतु समीक्षात्मक बैठक का किया गया आयोजन

Next Post
शैडो एरिया मे नेटवर्क की उपलब्धता व पोस्टल बैलेट हेतु समीक्षात्मक बैठक का किया गया आयोजन

शैडो एरिया मे नेटवर्क की उपलब्धता व पोस्टल बैलेट हेतु समीक्षात्मक बैठक का किया गया आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d