BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पास 

by bnnbharat.com
December 19, 2019
in Uncategorized
ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पास 

ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पास

Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटनः ट्रम्प के खिलाफ निचले सदन में महाभियोग प्रस्ताव हुआ पास.

राष्ट्रपति ट्रंप पर महाभियोग चलाने के लिए बुधवार को काफी देर तक चली बहस के बाद जो मतदान हुआ उसमें ट्रंप पर सत्ता के दुरुपयोग के लिए महाभियोग प्रस्ताव अमेरिकी हाउस में 197 के मुकाबले 230 मतों से पास कर दिया गया.

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ट्रम्प को अब जनवरी में सीनेट में सुनवाई का सामना करना पड़ सकता है. वैसे सीनेट में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन का  बहुमत है.

इस बाबत अमेरिका की हाउस ऑफ जुडिशियरी ने एक ट्वीट किया है जिसमें बताया गया है कि हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने संयुक्त राज्य अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति ट्रम्प के महाभियोग प्रस्ताव के हक़ में वोटिंग की है.

याद रहे डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सत्ता के दुरुपयोग का मामला है.

ट्रंप पर महाभियोग के मामले में संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में बुधवार को लगभग दस घंटे की लम्बी बहस हुई.

निचले सदन में ट्रम्प के खिलाफ फैसला आने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी पर निशाना साधा था और डेमोक्रेट सांसदों पर अभूतपूर्व और असंवैधानिक तरीके से शक्तियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था.

ट्रम्प ने साथ ही खुद को ”सत्ता परिवर्तन के अवैध, पक्षपातपूर्ण प्रयासों का शिकार बताया” था.

ट्रंप ने छह पन्नों के अपने संदेश में लिखा था कि ”जब मतदाता अगले साल मतदान करेंगे तब डेमोक्रेटों को अपनी कोशिशों पर पछतावा होगा”.

गौरतलब है कि प्रतिनिधि सभा की न्यायिक समिति ने बहस के बाद पिछले हफ्ते ट्रंप के खिलाफ दो आरोपों को मंजूरी दी गयी थी.

इनमें पहला सत्ता के दुरुपयोग का है.  ट्रंप पर यूक्रेन पर 2020 के आम चुनावों में उनके संभावित राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन को बदनाम करने के लिए दबाव बनाने का आरोप है.

जबकि दूसरा आरोप  महाभियोग मामले में सदन की जांच में सहयोग नहीं करने का है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

29 महिला और पुरुष लाभार्थियों को दिया जा रहा दस दिवसीय प्रशिक्षण

Next Post

LOC पर किसी भी वक्त पाकिस्तान कर सकता है हमला

Next Post
LOC पर किसी भी वक्त पाकिस्तान कर सकता है हमला

LOC पर किसी भी वक्त पाकिस्तान कर सकता है हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d