बिहार: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में आज सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा. दरअसल इस मामले में फिल्म अभिनेत्री और सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता केके सिंह ने बिहार के पटना में एफआईआर दर्ज कराई है.
जिसके बाद रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके अपील की थी कि पटना में दर्ज कराई गई एफआईआर को मुंबई में ट्रांसफर करने पर फैसला लिया जा सकता है.

