-
गांव के विकास में लगी हुई है पत्नी, पति संभाल रहे लैंड रिकॉर्डस
रांचीः झारखंड कैडर के आईएएस दंपत्ति देश से लेकर राज्य तक के महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. इन आईएएस दंपत्ति ने राज्य के नीतिगत निर्णयों में अपनी दक्षता का परिचय तो दे ही दिया है. लेकिन केंद्र में भी अपनी बेहतर दूरदर्शी विजन से कई नीतियों को अंजाम तक पहुंचाया है, जिसकी चर्चा देश ही नहीं विदेशों में भी हो रही है.
उनके ही विजन के बदौलत आम जन को कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है. यूं कहें कि झारखंड की ब्यूरोक्रेसी में एक गौरवशाली अध्याय जुड़ गया है. पति देश में बच्चों के भविष्य को संवारने में लगे हैं तो पत्नी देश भर के उपभोक्ताओं के हितों का ख्याल कर रही हैं. पेश है बीएनएन भारत की खास रिर्पोट——
अमित खरे व निधि खरेः अमित खरे केंद्र में उच्च शिक्षा सचिव हैं. नई शिक्षा बनाने में उनका भी अहम योगदान रहा है. वे देश के भविष्य में गढ़ने में लगे हुए हैं. वहीं उनकी पत्नी निधि खरे केंद्र में उपभोक्ता मामले विभाग में ज्वाइंट सेक्रेट्री हैं. वे देशभर के उपभोक्ताओं का ख्याल रख रही हैं.

हिमाणी पांडेयव व राहुल शर्माः हिमाणी पांडेय राज्य के वित्त विभाग में सचिव हैं. वे लेखा-जोखा का बखूबी ध्य़ान रख रही हैं. वहीं उनके पति राहुल शर्मा राज्य के बच्चों के बीच शिक्षा का अलख जगाने में जुटे हुए हैं. राहुल शर्मा स्कूली शिक्षा विभाग में सचिव हैं.

एसएस मीणा व संपत मीणाः एसएस मीणा केंद्र में समाजिक अधिकारिता और न्याय विभाग की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. वे केंद्र में ज्वाइंट सेक्रेट्री के पद पर तैनात हैं. वहीं उनकी आइपीएस पत्नी संपत मीणा भी केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी संभाल रही हैं.

केके सोन व अराधना पटनायकः केके सोन राज्य में पूरे लैंड रिकॉर्ड और उससे जुड़े राजस्व संग्रह की जिम्मेवारी बखूबी निभा रहे हैं. सोन भू-राजस्व विभाग के सचिव हैं. वहीं उनकी पत्नी अराधना पटनायक राज्य में ग्रामीण विकास का काम देख रही हैं. गांव के विकास से लेकर ग्राणीणों के रोजगार तक की जिम्मेवारी उनपर ही है.

डॉ कुलकर्णी व सुमन गुप्ताः कोरोना संकट में डॉ नीतिन मदन कुलकर्णी पूरे राज्य के लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रख रहे हैं. खुल एमबीबीएस भी हैं और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव भी. वहीं उनकी पत्नी सुमन गुप्ता आइपीएस हैं, वह भी सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अहम मामलों पर अपना काम बखूबी कर रही हैं.

डॉ तिवारी व अलका तिवारीः पूर्व मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने राज्य में कई योजनाओं को अमली जामा पहना चुके हैं. उनकी पत्नी अलका तिवारी केंद्र में रसायन व ऊर्वरक विभाग में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं. वे इस विभाग में एडिशनल सेक्रेट्री के पद पर तैनात हैं.

भोर सिंह व अंजली यादवः भोर सिंह यादव फिलहाल गोड्डा जिले की कमान संभाल रहे हैं. वे जिले के डीसी भी हैं. वहीं उनकी पत्नी अंजली यादव फिलहाल पदस्थापन की प्रतीक्षा में हैं. इससे पहले दोनों दंपत्ति ने राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई थी.


