BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार के वृक्षारोपण मिशन 2.51 में शिया वक्फ बोर्ड की अहम पहल: इरशाद अली आजाद

by bnnbharat.com
July 26, 2020
in Uncategorized
सरकार के वृक्षारोपण मिशन 2.51 में शिया वक्फ बोर्ड की अहम पहल: इरशाद अली आजाद

सरकार के वृक्षारोपण मिशन 2.51 में शिया वक्फ बोर्ड की अहम पहल: इरशाद अली आजाद

Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार सरकार के वृक्षारोपण मिशन 2.51 में बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड ने एक अच्छी पहल करते हुए राज्य के सभी जिला के मुतावल्ली, प्रबंधक, जिला समिति, प्रबंध समिति को पत्र जारी कर उस जिला की खाली जमीनों को चिन्हित करते हुए निदेश दिया है कि आवश्यकतानुसार वह अपने अपने जिला के मस्जिद, कब्रिस्तान, कर्बला, इमाम बारगाह आदि की खाली पड़ी जमीनों पर वृक्षारोपण कराने में सरकार का सहयोग करें.

इस संबंध में सभी जिला के जिला फॉरेस्ट ऑफिसर और जिला नोडल अफसर से संपर्क स्थापित कर अपनी ओर से वृक्षारोपण मिशन में हर संभव सहायता करें. इस पत्र की प्रतिलिपि भी उस जिला के जिला फॉरेस्ट ऑफिसर को भेज दी गई है. बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशाद अली आजाद ने बताया कि इस संबंध में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बिहार सरकार के संयुक्त सचिव सह निदेशक के कई पत्र बोर्ड को प्राप्त हुए हैं जिस पर गौर करते हुए शिया वक्फ बोर्ड ने राज्य के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, सिवान, मोतिहारी, रोहतास, समस्तीपुर आदि जिलों में कब्रिस्तान मस्जिद इत्यादि की खाली जमीनों को चिन्हित करते हुए निदेश जारी किया है. खाली और बेकार पड़ी जमीनों पर वृक्षारोपण होने से वह स्थान खूबसूरत भी लगेंगे और इससे पूरे इलाके में हरियाली की वजह से वातावरण भी बेहतर होगा.

आजाद ने कहा कि यह भी बताना आवश्यक है कि राज्य में वक्फ की जिन जमीनों पर वृक्षारोपण कराया जाएगा उसका मालिकाना हक सिर्फ वक्फ बोर्ड का ही होगा इसमें कोई संदेह नहीं है क्योंकि अक्सर लोगों को यह गलतफहमी हो जाती है कि अगर सरकार वक्फ की किसी जमीन पर निर्माण कार्य कराती है या कोई निवेश करती है तो वह सरकार के अधीन चला जाता है और सरकार का उस पर हक हो जाता है जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है. वक्फ एक्ट में एक कानून शुरू से आज तक है कि वक्फ की जमीन हमेशा वक्फ ही रहेगी उसका कोई भी उपयोग करें मगर वह सम्पत्ति वक्फ की ही रहेगी.

सरकार ने वृक्षारोपण मिशन 2.51 द्वारा खाली जमीनों में वृक्षारोपण कराने का अच्छा निर्णय लिया है शिया वक्फ बोर्ड इसकी भरपूर सराहना और प्रशंसा करता है. क्योंकि जहां और जिस देश में भी हरियाली ज्यादा होती है वहां बीमारी कम होती है और सेहतमंदी ज्यादा होती है. मेरी जनता से भी अपील है कि वह सरकार के इस मिशन में अपना पूरा पूरा सहयोग दें ताकि सरकार के वृक्षारोपण मिशन को अच्छे और सुचारू रूप से पूरा किया जा सके तथा लोगों को इसका लाभ मिल सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युवक का शव नहीं मिलने पर हंगामा

Next Post

जलमग्न हुआ केसरिया बौद्ध स्तूप परिसर

Next Post
जलमग्न हुआ केसरिया बौद्ध स्तूप परिसर

जलमग्न हुआ केसरिया बौद्ध स्तूप परिसर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d