BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोनिया गांधी के घर पर कांग्रेस की अहम बैठक जारी

by bnnbharat.com
December 19, 2020
in समाचार
नए साल की शुरुआत संघर्षों, अधिनायकवाद, आर्थिक समस्याओं, अपराध से हुई है : सोनिया गांधी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर शनिवार को होने वाली बैठक में करीब 15 नेता पहुंचे हैं. इनमें से उन 23 नेताओं में से भी कई नेता शामिल हैं, जिन्होंने पार्टी में सक्रिय अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए पत्र लिखा था. इन नेताओं में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, विवेक तन्खा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पृथ्वीराज चौहान, अंबिका सोनी, मनीष तिवारी, गुलाम नबी आजाद, पवन बंसल, हरीश रावत, आनंद शर्मा, शशि थरूर, एके एंटनी और कई अन्य नेता शामिल हैं.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी के अलावा अजय माकन भी बैठक के लिए पहुंचे हैं. कांग्रेस के 23 वरिष्ठ नेताओं की ओर से सक्रिय अध्यक्ष की मांग के लिए सोनिया गांधी को पत्र लिखे जाने के बाद कांग्रेस की ये पहली बैठक है. शुक्रवार को कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा था कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण सोनिया गांधी काफी समय से व्यक्तिगत तौर पर रुबरू होकर मिलने में असमर्थ थीं.

सुरजेवाला ने कहा था कि अब उन्होंने फैसला किया है कि शनिवार से वो अलग-अलग संगठनात्मक मुद्दों को लेकर मिलना शुरू करेंगी और इसलिए ये नेताओं के किसी विशेष समूह या असंतुष्टों या विद्रोहियों के साथ उनकी बैठक नहीं है बल्कि हम हर नेता और कार्यकर्ता को हमारे परिवार का हिस्सा मानते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने पार्टी के कुछ वरिष्ठ सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों को संबोधित किया है. उन्होंने कहा कि प्रक्रिया चल रही है, अगले चुनाव की घोषणा के साथ सभी मुद्दे हल हो जाएंगे. पार्टी के अंदर किसी भी तरह के असंतोष को लेकर कोई आंतरिक मुद्दे नहीं हैं.

सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी कभी-कभी ऐसे प्रचार करती रहती है, लेकिन हम एक परिवार हैं और हम एक साथ काम करेंगे और हम पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रक ने बस में मारी टक्कर, 17 यात्री घायल

Next Post

RJD चाहे तो बिहार में कम हो जाए 80 फीसदी आपराधिक घटनाएं: जीतन राम मांझी

Next Post
RJD चाहे तो बिहार में कम हो जाए 80 फीसदी आपराधिक घटनाएं: जीतन राम मांझी

RJD चाहे तो बिहार में कम हो जाए 80 फीसदी आपराधिक घटनाएं: जीतन राम मांझी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d