BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मोदी कैबिनेट और CCEA की अहम बैठक आज

by bnnbharat.com
August 19, 2020
in Uncategorized
मोदी कैबिनेट और CCEA की अहम बैठक आज
Share on FacebookShare on Twitter
  • डिफेंस सेक्टर में हो सकता है बड़ा रिफॉर्म

  • 6 एयरपोर्ट के निजीकरण पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज बुधवार सुबह कैबिनेट और कैबिनेट कमिटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) की बैठक होने वाली है. इसमें आम आदमी से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है. इनमें शुगर, एयरपोर्ट और डिफेंस सेक्टर से जुड़े कई अहम और बड़े फैसले भी होने के आसार हैं.

चीनी के उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी

जिन घरों में चीनी की खपत ज्यादा है, उनके लिए खुशखबरी है कि चीनी की कीमत बढ़ने की संभावना थी, वो अब नहीं रहेगी क्योंकि कैबिनेट बैठक में चीनी की कीमत बढ़ाने यानी एमएसपी बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना काफी कम है. हालांकि ये चीनी कंपनियों के लिए नकारात्मक खबर है. माना जा रहा है कि एक तरफ कैबिनेट एमएसपी बढ़ोतरी के प्रस्ताव को नामंजूर कर दे या फिर इस पर विचार ही न करे. दूसरी तरफ FRP यानी गन्ने की सरकारी खरीद की कीमत बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है. यानी गन्ना खरीदने पर गन्ना किसानों को चीनी मिलों की तरफ से ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा. ये 275 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 285 रुपये प्रति क्विंटल किया जा सकता है.

डिफेंस सेक्टर में हो सकता है बड़ा रिफॉर्म

सरकार डिफेंस सेक्टर में रिफॉर्म पर बड़ा फैसला ले सकती है. सूत्रों के मुताबिक सीसीईए की बैठक में ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड (Ordnance Factory Board) के कॉरपोरेटाइजेशन को मंजूरी दी जा सकती है. इससे नए निवेश और तकनीक का रास्ता साफ हो जाएगा.

6 एयरपोर्ट के निजीकरण पर लग सकती है मुहर

आज होने वाली बैठक में सरकार 6 एयरपोर्ट के निजीकरण पर भी मुहर लगा सकती है. कैबिनेट जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट को पीपीपी मॉडल के तहत लीज पर दिया जा सकता है. अलग-अलग क्षेत्रों में जापान के साथ करार पर भी फैसले के आसार हैं. इसके साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी बनाई जाएगी, जो रेलवे बैंकिंग, एसएससी जैसे सभी एग्जाम भी कराएगी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मंत्री सिंधिया के निर्देश पर हुई कार्यवाही, रेत मंडी नो एंट्री जोन बनाया

Next Post

मुख्‍यमंत्री द्वारा घोषित स्‍वेच्‍छानुदान 2 लाख रूपये राशि का चेक किया गया प्रदान

Next Post
मुख्‍यमंत्री द्वारा घोषित स्‍वेच्‍छानुदान 2 लाख रूपये राशि का चेक किया गया प्रदान

मुख्‍यमंत्री द्वारा घोषित स्‍वेच्‍छानुदान 2 लाख रूपये राशि का चेक किया गया प्रदान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d