BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

by bnnbharat.com
December 1, 2019
in समाचार
विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो/बेरमो : आसन्न विधानसभा चुनाव, 2019 हेतु 34-गोमिया तथा 35-बेरमो विधानसभा क्षेत्र में तीसरे चरण के मतदान में दिनांक 12 दिसंबर को मतदान किया जाना है. मतदान की अंतिम तैयारियों को लेकर आज करगली गेस्ट हाउस बेरमो में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मुकेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक पी मुरुगन की संयुक्त अध्यक्षता में गोमिया, बेरमो, जरीडीह, नावाडीह, पेटरवार, कसमार तथा चंद्रपुरा प्रखंड सह अंचल के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा थाना प्रभारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई.

क्लस्टर पर होगी समुचित व्यवस्था 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने प्रत्येक क्लस्टर पर पोलिंग पार्टी एवं पुलिस बल को टीम भावना के साथ ठहरने का निर्देश दिया. उनके द्वारा विभिन्न कमरों में मतदान कर्मियों एवं पुलिस बल के लिए पर्याप्त संख्या में गद्दा एवं कंबल की व्यवस्था, पानी टैंकर व्यवस्था, कमरे के अंदर तथा बाहर कैंपस में पर्याप्त रोशनी, पीने का पानी, शौचालय, भोजन इत्यादि का समुचित प्रबंध रखने का निर्देश दिया है. प्रत्येक क्लस्टर पॉइंट एवं ठहरने वाले जगहों में मोबाइल चार्जिंग करने हेतु 3 पिन/2 पिन सॉकेट की व्यवस्था, मच्छर से बचाव के लिए गुडनाइट/ऑलआउट तथा मछरदानी की व्यवस्था करने को कहा.

शत-प्रतिशत मतदाता पर्ची बांटे जाएंगे

अधिक से अधिक मतदान करने के लिए सभी मतदाताओं के बीच मतदाता पर्ची वितरण किया जाएगा. सभी बीएलओ को मतदाता पर्ची घर-घर जाकर वितरण करने का निदेश दिया। लगातार टीम के द्वारा औचक निरीक्षण कर या मतदाताओं के घर पहुंच जानकारी लिया जाएगा कि मतदाता पर्ची मिला है या नहीं. कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न हो इसके लिए सभी सार्थक प्रयास किये जायेंगे.

शौचालय का निर्माण इस प्रकार हो कि बोकारो जिला मिशाल बने

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्रों पर पेयजल की सुविधा, महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था, मतदान केंद्रों पर विद्युत की व्यवस्था को मैपिंग किया ही गया है. बनाए जा रहे शौचालय को इस प्रकार बनाया जाय कि बोकारो जिला का व्यवस्था एक मिसाल बने. स्कूल के बच्चे स्वच्छता के प्रति समर्पित रहे. साथ ही मॉडल बूथ पर सभी जरूरी सामानों यथा कुर्सी, पानी, बेहतर डेकोरेशन, खिलौने इत्यादि पर्याप्त रहे.

जनवितरण प्रणाली दुकानदारों के माध्यम से मतदाता पर्ची वितरण का प्रचार कराये

संचालित जनवितरण प्रणाली दुकानदारों के माध्यम से भी मतदाताओं के बीच संदेश का सम्प्रेषण होता रहे कि मतदाता पर्ची मिला है या नही. यदि कही पर किसी कारणवश नही पहुंच पाया हो तो अविलंब मतदाता पर्ची मतदाताओं को मिल जाय ताकि अधिक से अधिक मतदान कराकर बोकारो बेमिसाल रहे।
मतदान कार्य मे लगे सभी पोलिंग पार्टी को उनका राशि मिल जाय इसे सुनिश्चित करने को कहा है। सभी क्लस्टर तथा मतदान केंद्र के लिए वैकल्पिक जेनरेटर की व्यवस्था रहे इसपर गंभीरता से निगाह रखा जाय।

दिव्यांगजन तथा 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं पर विशेष फोकस

इस बार विधानसभा चुनाव में बोकारो जिला से दिव्यांगजन का मतदान प्रतिशत सबसे अधिक रहे इसे सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है. सीडीपीओ तथा महिला पर्यवेक्षिका को विशेष रूप से कार्य करने को कहा है. पर्याप्त संख्या में वाहन तथा व्हीलचेयर रखा जा रहा है.

वाहनों का सघन जांच में कोई कसर नही छोड़ा जाय

वाहनों का जांच के लिए किसी भी प्रकार से लापरवाही नहीं की जानी चाहिए. सभी का वाहन को रोककर जांच करने का आदेश दिया गया है. वाहनों पर लगे काले फिल्म को हटाने के साथ साथ नियमसंगत आर्थिक दंड भी किये जाने का स्पष्ट निदेश दिया गया है. दोपहिया वाहनों की जांच बारिकी से करने को कहा गया है.

मतदान के दिन मॉक पोल के बाद डेटा हटाने में पुलिस बल भी रखें ख्याल 

मतदान दिवस के दिन सुबह 05ः30 बजे से मॉक पोल होना निर्धारित है. सुबह 07ः00 बजे से पहले सभी मॉक पोल को हटाने में कोई गलती नही हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. पीठासीन अधिकारी को पुलिस बल मदद करें, उनसे समन्वय स्थापित कर डेटा हटाने में पूरा सहयोग दें. साथ ही मतदान केंद्र के अंदर कोई भी पुलिस कर्मी प्रवेश नही करेंगे इसे गंभीरता से पालन किया जाय. मतदान दिवस में कोई भी छोटी से छोटी चीजे छूटे नहीं इसके लिए लगातार मंथन करते रहने का निर्देश दिया गया है. किसी भी प्रकार की समस्या आने पर जिला के वरीय अधिकारियों को सुचित करने को कहा गया है.

बैठक में पुलिस अधीक्षक पी.मुरूगन, सीआरपीएफ कंमाडर अखिलेख कुमार, उप विकास आयुक्त  रविरंजन मिश्रा, अपर समाहत्र्ता  विजय कुमार गुप्ता, एएसपी अभियान श्री उमेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय शुभाषचन्द्र झा, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो प्रेमरंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अंजनी अंजन, जिला योजना पदाधिकारी पी.वी.एन. सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती सहित गोमिया, बेरमो, जरीडीह, नावाडीह, पेटरवार, कसमार तथा चंद्रपुरा प्रखंड सह अंचल के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा थाना प्रभारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोलकाता और बर्धमान से पहुंचे डॉक्टरों ने की 60 बच्चों की जांच

Next Post

हम सभी का प्रयास है कि शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न हो चुनाव : प्रशिक्षु आईएस

Next Post
हम सभी का प्रयास है कि शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न हो चुनाव : प्रशिक्षु आईएस

हम सभी का प्रयास है कि शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न हो चुनाव : प्रशिक्षु आईएस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d