BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

18 अगस्त को मास रैपिड एंटीजेन टेस्ट सफल बनाने हेतु महत्वपूर्ण बैठक, दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

by bnnbharat.com
August 16, 2020
in Uncategorized
ससमय योजनाओं को पूर्ण करना सुनिश्चित करें सभी कार्यपालक अभियंता: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter
  • उपायुक्त रांची छवि रंजन ने सभी कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर्स

  • सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश

  • टेस्टिंग सेंटर आनेवालों को मास्क लगाकर आना अनिवार्य होगा

रांची: 18 अगस्त 2020 को होने वाले रैपिड एंटीजेन मास टेस्टिंग कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक उपायुक्त रांची छवि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई.

श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में आयोजित बैठक में RAMT  (रैपिड एंटीजेन मास टेस्टिंग) के लिए प्रतिनियुक्त सभी  कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर्स  को आवश्यक दिशानिर्देश दिया.

उपायुक्त रंजन ने कहा कि रैपिड एंटीजेन मास टेस्टिंग ड्राइव को सफल बनाने हेतु कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर बनाए गए हैं. सभी कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर अपने सम्बंधित क्षेत्र के लोगों का टेस्ट करवाना सुनिश्चित करेंगे.

यह मास टेस्टिंग ड्राइव शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में वैसे जगह कराया जाएगा जहां पर लोग अपने कार्य करने के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों के संपर्क में आते हैं.

व्यावसायिक प्रतिष्ठान में कार्य करने वाले, सफाई कार्य से जुड़े लोग, अपने कार्यस्थल पर ज्यादा लोगों के कांटेक्ट में आनेवाले कर्मियों की भी टेस्टिंग की जाएगी.

सभी बीडीओ को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, जे एस एल पी एस, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी  आदि से समन्वय कर ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को मास टेस्टिंग की पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने तथा इस कार्य को संपन्न करने का दायित्व सौंपा गया है.

उपायुक्त रंजन ने कहा कि इस मास टेस्ट ड्राइव का लक्ष्य है कि जो लोग ज्यादा अन्य लोगों के साथ संपर्क में ज्यादा आते हैं तो उनको अपनी टेस्टिंग करवा लेनी चाहिए.

उपायुक्त रंजन ने सभी कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर को सख्त निदेश दिया है कि जो भी लोग अपनी सैंपल देने टेस्टिंग सेंटर में आते हैं उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना अनिवार्य होगा. मास्क पहनना भी आवश्यक होगा. सभी कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर आनेवालों लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कतार में लगाना सुनिश्चित करेंगे.

सभी  कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर को प्रत्येक दो घंटे में टेस्ट रिपोर्ट के प्रगति की  जानकारी जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया है.

इस अवसर उप विकास आयुक्त, ए डी एम लॉ एंड आर्डर, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू, उपसमाहर्ता भू राजस्व, सिविल सर्जन समेत सभी कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संजय राउत का मोदी सरकार पर तंज, कहा- कोविड-19 की वैक्सीन बनाकर रूस बना ‘आत्मनिर्भर’

Next Post

बिहार में फिर मिले 2187 नए मरीज, आंकड़ा पहुंचा 104093

Next Post
पलामू में मिले 2 कोरोना पाॅजिटिव, नासिक से आए प्रवासी में संक्रमण

बिहार में फिर मिले 2187 नए मरीज, आंकड़ा पहुंचा 104093

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d